---Advertisement---

UGC-NET Dec 2025 Result: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट होगा जारी! एनटीए ने दिया बड़ा अपडेट; जानेंगे तो खुशी से झूमेंगे

UGC-NET Dec 2025 Result: यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कीं, और उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए एक समय सीमा दी गई थी। यह समय सीमा अब खत्म हो गई है। इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट कभी भी जारी की जा सकती है। एनटीए इस बारे में लेटेस्ट जानकारी शेयर की है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 2, 2026 3:24 अपराह्न

UGC-NET Dec 2025 Result
Follow Us
---Advertisement---

UGC-NET Dec 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के नतीजे जारी करने की संभावित तारीखों की घोषणा कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। यूजीसी नेट के नतीजे पर्सेंटाइल स्कोर में घोषित होने की संभावना है। साथ ही, परीक्षा कई शिफ्ट में होने के कारण उम्मीदवारों के स्कोर को नॉर्मलाइज़ किया जा सकता है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म -एक्स (पहले ट्विटर) पर आधिकारिक तौर पर इसका संकेत दिया है। ज़्यादा जानकारी नीचे दिए गए खबर में दी गई है। पूरी जानकारी के लिए कृपया खबर को आखिर तक पढ़ें।

UGC-NET Dec 2025 Result: कब होगा जारी? 

आपको बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट कब जारी होंगे, इस बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर आधिकारिक तौर पर बताया है कि नतीजे 4 फरवरी, 2026 को घोषित किए जा सकते हैं।

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (कैटेगरी-1), असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन (कैटेगरी-2), और सिर्फ पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन (कैटेगरी-3) के लिए यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करता है। यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कीं, और उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए एक समय सीमा दी गई थी। यह समय सीमा अब खत्म हो गई है। इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की फाइनल आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। आंसर-की के अलावा, उम्मीदवार अपने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि उम्मीदवार अपने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट: कैसे करें डाउनलोड ?

  • सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर ”यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026