---Advertisement---

85 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने मारी बाजी! WB Madhyamik Class 10th Result 2025 जारी होते ही खिले चेहरे; जानें परिणाम चेक करने की विधि

लंबे समय से प्रतीक्षारत WB Madhyamik Class 10th Result 2025 जारी हो गया है जिसके बाद सफल छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 100 में से 86.56 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। आप भी चाहें तो बंगाल बोर्ड की आधिकारिक साइट से परिणाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 2, 2025 10:40 पूर्वाह्न

WB Madhyamik Class 10th Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

WB Madhyamik Class 10th Result 2025: बड़ी खुशखबरी उन छात्रों के लिए है जो बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का हिस्सा बने थे। 2 मई की सुबह बोर्ड ने उन छात्रों द्वारा लंबे समय से किए जा रहे इंतजार पर विराम लगाया है। बोर्ड की ओर से आज अंतत: डब्ल्यूबी माध्यमिक क्लास टेंथ रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक कुल 86.56 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। परिणाम जारी होते ही सफल छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बधाईयों का दौर जारी है और लोग एक-दूजे से परिणाम के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं कई ऐसे छात्र हैं जो अभी भी WB Madhyamik Class 10th Result 2025 चेक करने की विधि ढूंढ़ रहे हैं। तो आइए हम आपको आसानी से बंगाल बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम चेक करने की विधि बताते हैं।

WB Madhyamik Class 10th Result 2025 जारी होते ही खिल उठे छात्रों के चेहरे!

बोर्ड ने अंतत: छात्रों के लंबे इंतजार पर विराम लगाते हुए 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बने हैं वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से जारी परिणाम के अनुसार 86.56% छात्रों ने सफलता हासिल की है। ये आंकड़ा शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर को दर्शाता है। एक और रिकॉर्ड ये है कि अदित्रो सरकार 700 में से 696 अंक (96.46%) हासिल कर टॉपर बने हैं और पश्चिम बंगाल माध्यमिक Class 10th Result 2025 में नया इतिहास कायम किया है।

इस विधि को अपनाकर आसानी से चेक कर सकते हैं पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम

यहां हम आपको उन आसान स्टेप के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से बोर्ड परीक्षा परिणाम आसानी से चेक किए जा सकते हैं-

1- परिणाम चेक करने के लिए पहले बोर्ड की आधिकारिक साइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद RESULT वाले लिंक पर क्लिक करें।
3- इस विकल्प को चुनने के बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
4- तत्पश्चात सबमिट विकल्प को चुनें।
5- सबमिट विकल्प को चुनते ही पश्चिम बंगाल माध्यमिक क्लास 10th Result 2025 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026