---Advertisement---

Winter Vacation: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! कड़ाके की ठंड में बंद रहेंगे इन राज्यों के स्कूल; देखें लिस्ट

Winter Vacation: सर्दियों के बढ़ने के साथ ही स्कूली छात्रों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें घने कोहरे में स्कूल जाना, कड़ाके की ठंड झेलना आदि जैसी अन्य समस्याएं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2023 4:57 अपराह्न

Winter Vacation
Follow Us
---Advertisement---

Winter Vacation: सर्दियों के बढ़ने के साथ ही स्कूली छात्रों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें घने कोहरे में स्कूल जाना, कड़ाके की ठंड झेलना आदि जैसी अन्य समस्याएं हैं। खबर है कि कई राज्यों में ठंड के बढ़ते क्रम को देखते हुए सर्दी की छुट्टियों का ऐलान किया जाने वाला है जिससे छात्र अपने घरों में रहें और ठंड से बच सके। इसमें राजस्थान के साथ यूपी, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कब कौन से राज्य में विंटर वेकेशन (सर्दियों के छुट्टी) का ऐलान संभव है।

जम्मू-कश्मीर में बंद हुए स्कूल

देश के उत्तरी हिस्सों में स्थित जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की छुट्टी का ऐलान हो चुका है। जम्मू के शिक्षा निदेशक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 8 तक के बच्चों का स्कूल 11 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक बंद रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का स्कूल आज यानी 18 दिसंबर से 29 फरवरी तक बंद रहेगा। इस दौरान विद्यालय में किसी तरह की पठन-पाठन की प्रक्रिया नहीं संचालित होगी।

राजधानी दिल्ली में होगी सर्दियों की छुट्टी

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के दौरान हर वर्ष 15 दिनों की छुट्टी की जाती है। हालाकि इस वर्ष प्रदूषण के कारण एक सप्ताह की छुट्टी पहले की जा चुकी है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली शिक्षा बोर्ड 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 तक स्कूलों में सर्दी की छुट्टी का ऐलान कर सकता है।

राजस्थान में स्कूली छात्रों की मौज

छुट्टियां भले ही सर्दी से बचने के लिए हों लेकिन छात्र कहां ही ठंड से बच पाते हैं। कहा जाता है कि इन छुट्टियों के दौरान बच्चों की मौज आ जाती है और वे खेल-कूद करते भी पाए जाते हैं। खबर है कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने सर्दी के बढ़ने के साथ ही विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है। इसके तहत राजस्थान के सभी स्कूलों में 25 दिसंबर से छुट्टी शुरू होगी।

यूपी में भी हो सकता है विंटर वेकेशन

यूपी सरकार की ओर से पिछले वर्ष छात्रों के लिए विंटर वेकेशन का ऐलान किया गया था। इसी तर्ज पर दावा किया जा रहा है कि सरकार इस वर्ष भी 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक स्कूली बच्चों के लिए विंटर वेकेशन का ऐलान कर सकती है। हालाकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026