---Advertisement---

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: एडल्ट मस्ती पर भारी पड़े ‘120 बहादुर’, जानें बॉक्स ऑफिस का किंग कौन विवेक ओबेरॉय या फरहान अख्तर?

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: फरहान अख्तर की 120 बहादुर और विवेक ओबेरॉय की मस्ती 4 के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी इसका असर देखने को मिला।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 26, 2025 10:56 पूर्वाह्न

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फरहान अख्तर की 120 बहादुर और विवेक ओबेरॉय की मस्ती 4 का जादू उतना देखने को नहीं मिल रहा है, जितनी फैंस को उम्मीद थीं। लेकिन इसके बाद भी ये दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। दोनों के कलेक्शन में मामूली सा फर्क है। जहां एक तरफ फरहान अख्तर ‘120 बहादुर’ के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं तो वहीं, विवेक ओबेरॉय एडल्ड कॉमेडी से ऑडियंस के बीच छाने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को भी इसका असर देखने को मिला है। अगर आप इन दोनों में से किसी भी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो, जानें किसने सबसे ज्यादा कमाई की है?

120 Bahadur Box Office Collection Day 5 कितना हुआ है?

1962 में भारत और चीन के बीच हुई युद्ध के महानायक मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल फरहान अख्तर ने किया है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

ये फिल्म रियल स्टोरी पर आधारित है। इसे देखने के बाद ऑडियंस के रोंगटे खड़े हो गए है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू उतना नहीं है। जितना उम्मीद की जा रही थी। लगभग 90 करोड़ की लागत से बनी इस देशभक्ति फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों के अंदर टोटल कमाई 13 करोड़ रुपए कर ली है। जो कि, काफी कम है। ऑपनिंग डे पर 2.25 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने पांचवें दिन सिर्फ 1.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। कमाई के ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं।

फरहान अख्तर की फिल्म पर क्या भारी पड़ रही Mastiii 4?

ग्रैंड मस्ती 4 मूवी बजट का बजट लगभग 40 करोड़ है। अपने पहले तीन पार्ट की तरह ये जनता को इस बार बांधने में नाकामयाब नजर आ रही है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की एडल्ट कॉमेडी लोगों को ज्यादा रास नहीं आ रही है। इसका अदाजा फिल्म के स्लो कलेक्शन से लगाया जा सकता है। ‘मस्ती 4’ ने टोटल कमाई 11.70 करोड़ रुपए की है। रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने 1.630 करोड़ का कलेक्शन किया। ये ‘120 बहादुर’ से सिर्फ 10 लाख ज्यादा है। आपको बता दें, टोटल कलेक्शन में फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ आगे चल रही है। इसने अभी तक 13 करोड़ रुपए कमाए हैं। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि, ये फ्लॉप साबित होती हुई दिख रही हैं। ये कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026