---Advertisement---

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: ‘तेरे इश्क में’ की आंधी में क्या उड़े ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’? जानें फरहान अख्तर और विवेक ओबेरॉय का हाल

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नबंवर को रिलीज कर दी गई है। इसके आने से फरहान अख्तर '120 बहादुर' और विवेक ऑबेरॉय 'मस्ती 4' के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 28, 2025 11:36 पूर्वाह्न

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नबंवर को जैसे ही रिलीज हुई वैसे ही फरहान अख्तर ‘120 बहादुर’ और विवेक ऑबेरॉय ‘मस्ती 4’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा होने लगी है। क्योंकि ‘तेरे इश्क में’ की प्री-बुकिंग पहले से ही शुरु हो गई थी। जिसका असर ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ पर पड़ता दिखा है। इन दोनों मूवी को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो चुका है। लेकिन ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ अभी तक अपना बजट तक नहीं निकाल सकी हैं।

कृति सेनन और धनुष ने क्या 120 Bahadur Box Office Collection Day 7 पर डाला असर ?

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ 1962 में हुआ भारत -चीन युद्ध की असली कहानी बयां करती फिल्म है। इसमें बहादुर मैजर शैतान सिंह भाटी की स्टोरी को दिखाया गया है।

पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

फिल्म का बजट लगभग 90 करोड़ के आस-पास है। ‘120 बहादुर’ का टोटल कलेक्शन पिछले एक हफ्ते में सिर्फ 15 करोड़ रुपए हुआ है। रिलीज के सातवें दिन ये कमाई बुरी तरह से घटकर सिर्फ 9 लाख रह गई है। ‘तेरे इश्क’ में फिल्म का असर इस पर अभी से ही दिखने लगा है। वीकेंड पर ये और भी ज्यादा घट सकता है। क्योंकि कृति सेनन और धनुष की फिल्म की काफी चर्चा है। ऐसे में मेकर्स के लिए खतरे की घंटी बजते हुए दिख रही है।

Mastiii 4 बॉक्स ऑफ कलेक्शन पर दिखाने लगा ‘तेरे इश्क में’ का असर

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती 4’ का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था।

पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

उन्हें लग रहा था कि, ‘मस्ती’ फिल्म के अन्य तीन पार्ट की तरह ये अच्छी होगी। लेकिन एडल्ड कॉमेडी से भरी इस फिल्म को ऑडियंस ने नकार दिया है।लगभग 40 करोड़ के लागत से बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ 13.85 करोड़ रुपए हुआ है। रिलीज के सातवें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए कमाए हैं। ‘मस्ती 4’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में कृति सेनन और धनुष की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी तेरे इश्क में का असर इस पर पड़ता हुआ दिख रहा है। इस वीकेंड पर ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भी गिर सकता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026