---Advertisement---

Vijay Thalapathy को सुपर स्टार से मुख्यमंत्री बनाने वाली 5 फिल्में, क्या आपने देखी?

Vijay Thalapathy :थलापति विजय साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ही नहीं बल्कि तमिलनाडु के सबसे फेमस सीएम भी हैं। 22 जून को वो अपना 52 जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की 5 सबसे सुपरहिट फिल्में यहां जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 22, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Vijay Thalapathy
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Thalapathy : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री थलापति विजय 22  जून को अपना 52 वां जन्मजिन मना रहे हैं। विजय की जिंदगी काफी रोमांचित रही है। थलापति सिर्फ एक अच्छे सीएम ही नहीं बल्कि  वो एक  बेहतरीन  एक्टर और समाजसेवी भी रहे हैं।विजय ने 10 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था , बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 18 साल की उम्र में ‘नालैया थीरपू’ आयी थी। विजय के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी 5 ऐसा फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने उन्हें दक्षिण भारत का बेस्ट नेता ही नहीं बल्कि अभिनेता  बनने में भी मदद की है।

Vijay Thalapathy  को  अभिनेता से नेता बनाने वाली फिल्में?

विजय एक बेहतरीन अभिनेता तो बन गए थे लेकिन उन्हें नेता बनाने में सबसे ज्यादा मदद ‘कत्थी’ और ‘सरकार’ जैसी सामाजिक-राजनीतिक फिल्मों ने की है। इन मूवी के जरिए लोग उन्हें एक नेता के रुप में देखने लगे। इसी प्यार को देखते हुए एक्टर ने ‘तमिलगा वेट्री कज़गम’ पार्टी का गठन किया और साल 2026 में  सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें जीतकर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए है।  सीएम बनने के बाद  जनता के हित में लिए गए उनके फैसले काफी चर्चाओं में बने हुए हैं।

थलापति विजय की 5 सबसे सुपरहिट फिल्में?

थलापति विजय ने अपने पूरे करियर में 69 फिल्में की हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ है। जो विवादों के कारण लीक तो हो गई लेकिन रिलीज ना हो सकी।  वहीं, दुनियाभर के लोगों के बीच उन्हें सुपरस्टार बनाने वाली फिल्में लियो , द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम , बिगिल , वारिसु  और मर्सल  हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है और दुनिया भर में तहलका मचाया था। थलापति विजय की पर्सनल लाइफ हमेशा खबरों में रहे हैं। विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखरएक फेमस डायरेक्टर थे। उन्होंने संगीता सोरनालिंगम नाम की अपनी फैंन से शादी की है। इनसे उनके एक बेटा और बेटी है फिलहाल दोनों की तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके साथ ही एक्टर का कई बार नाम साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जुड़ता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026