---Advertisement---

Aashiqui 3: टी-सीरीज ने की फ्रेंचाइजी फिल्म के बंद होने की पुष्टि, क्या कार्तिक आर्यन के लिए है यह झटका

Aashiqui 3: हिट फिल्म ‘आशिकी’ को लोगों ने काफी पसंद किया और यही वजह है कि एक बार फिर ‘आशिकी 2’ भी बड़े पर्दे पर रिलीज की गई। वहीं इस सब के बीच कुछ दिनों से सुगबुगाहट जारी थी और कहा जा रहा था कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। पिछले ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2024 6:22 अपराह्न

Aashiqui 3
Follow Us
---Advertisement---

Aashiqui 3: हिट फिल्म ‘आशिकी’ को लोगों ने काफी पसंद किया और यही वजह है कि एक बार फिर ‘आशिकी 2’ भी बड़े पर्दे पर रिलीज की गई। वहीं इस सब के बीच कुछ दिनों से सुगबुगाहट जारी थी और कहा जा रहा था कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से यह भी खबर आ रही थी कि इस फिल्म का प्रोडक्शन टी सीरीज कर रही है लेकिन अब ऑफीशियली इस बात पर टी-सीरीज ने चुप्पी थोड़ी है और सच्चाई बताई है। यह खबर फैंस के लिए ही नहीं कार्तिक आर्यन के लिए भी झटका है।

Aashiqui 3 को लेकर टी-सीरीज का बयान

टी-सीरीज का ब्यान एक्स प्लेटफार्म पर चर्चा में है जिसमें इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाया है। टी-सीरीज के बयान को फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा, आशिकी फ्रेंचाइजी टी-सीरीज ने अफवाहों पर स्पष्टीकरण जारी किया। एक आधिकारिक बयान में टी-सीरीज में स्पष्ट किया कि वह वर्तमान में आशिकी 3 के डेवलपमेंट या प्रोडक्शन में शामिल नहीं हैं। अगर जब आशिकी 3 शुरू की जाती है तो टी-सीरीज और मुकेश भट्ट फ्रेंचाइजी में संयुक्त मालिक होने के नाते इसे संयुक्त रूप से ही प्रोड्यूस करेंगे।

हम स्पष्ट रूप से चल रही किसी भी अफवाह का खंडन करते हैं जिसमें कहा गया है कि आशिकी 3 को एक अलग शीर्षक के तहत निर्मित किया जा रहा है। बयान में कहा गया है अनुराग बसु द्वारा निर्देशित हमारी प्रस्तावित फिल्म ना तो आशिकी 3 है और ना ही आशिकी की फ्रेंचाइजी का हिस्सा है।

Aashiqui 3 पर कार्तिक ने कहीं थी ये बात

हालांकि इस बारे में कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि वह Aashiqui 3 का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा था कि यह क्लासिक फ्रेंचाइजी फिल्म उनमें से है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ और आशिकी 3 में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा ही है। मैं इस खास फिल्म के लिए भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने को लेकर आभारी महसूस करता हूं। मैं अनुराग बासु के काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और इस फिल्म में उनका सहयोग निश्चित रूप से कई मायनों में खास होने वाला है।

इस फिल्म को लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी किया था। शिकी 3 को लेकर एक झलक शेयर कर कार्तिक आर्यन ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। वहीं अब टी-सीरीज के इस बयान के बाद एक बार फिर अब अफवाहों का बाजार गर्म है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026