---Advertisement---

Abdu Rozik: TV की दुनिया में तहलका मचाएंगे छोटे भाईजान, इस सीरियल में आएंगे नजर

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक की बुलंदियां आसमान पर है। एक तरफ जहां वह रेस्टॉरेंट खोल कमाई कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें कई शो से भी ऑफर आ रहे हैं। अभी हाल ही में अब्दु को कैप टाउन में गेस्ट के तौर पर शिव ठाकरे को सपोर्ट करते हुए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2023 12:01 अपराह्न

abdu rozik
Follow Us
---Advertisement---

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक की बुलंदियां आसमान पर है। एक तरफ जहां वह रेस्टॉरेंट खोल कमाई कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें कई शो से भी ऑफर आ रहे हैं। अभी हाल ही में अब्दु को कैप टाउन में गेस्ट के तौर पर शिव ठाकरे को सपोर्ट करते हुए खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था। वहीं अब अब्दु वापस आ चुके हैं और उनके पास एक सीरियल का भी ऑफर आया है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक अब्दु बहुत जल्द टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा में है और कहा जा रहा है कि अब्दु अब टीवी ऑडियंस के बीच अपना जलवा दिखाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस शो में नजर आएंगे छोटे भाई जान।

शो में अब्दु को मिला कैमियो रोल

मिली जानकारी के मुताबिक अब्दु बहुत जल्द टीवी शो ‘प्यार का पहला नाम: राधामोहन’ सीरियल में दिखाई देंगे। इस खबर को सुनने के बाद अब्बू के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें सीरियल में एक्टिंग करते हुए देखना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक अब्दु सीरियल में कैमियो रोल में नजर आएंगे और उनका किरदार काफी खास होने वाला है। अब्दु के फैंस इंतजार कर रहे हैं जब वह इस शो में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

इस किरदार में दिखेंगे अब्दु

‘प्यार का पहला नाम: राधामोहन’ में शब्बीर अहलूवालिया और निहारिका रॉय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं रिपोर्ट की माने तो आने वाले एपिसोड में मोहन और तुलसी की बेटी गुनगुन का जन्मदिन होगा और इस दौरान दामिनी अब्दु को गुनगुन का अपहरण करने के लिए हायर करेगी। वही बाद में यह खुलासा होगा कि अब्दु का इरादा गुनगुन को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। बाद में गुनगुन और अब्दु दोस्त बन जाते हैं। अब्दु बताते हैं कि वह सिर्फ पैसे के लिए काम कर रहे हैं। वहीं छोटे भाईजान जल्द इस सीरियल के लिए शूटिंग भी शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026