---Advertisement---

iPhone खरीदने जा रहे Abhishek Malhan को लगा इतने लाख रूपये का चुना, सदमे में पहुंचे यूट्यूबर

Abhishek Malhan: अभिषेक मल्हान हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे और अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अभिषेक आईफोन खरीदने के लिए डेढ़ लाख रूपए लेकर यात्रा करने के लिए निकले थे लेकिन उनके पैसे चोरी हो गए। एक व्लॉग के जरिए इस बात की उन्होंने जानकारी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 3:24 अपराह्न

ABHISHEK MALHAN
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल यूट्यूबर को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में अभिषेक ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके 1.5 लाख रुपए चोरी हो गए हैं जिसकी वजह से वह काफी दुखी हैं। दरअसल यात्रा करते समय उनके साथ यह बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल इस वीडियो को अभिषेक की मां डिंपल मल्हान ने शेयर किया जिसमें अभिषेक भी नजर आ रहे हैं और अपनी व्यथा फैंस को सुनाते हुए दिखे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है लेटेस्ट व्लॉग में जिसकी हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा।

हाथ से गए इतने लाख

इस व्लॉग में अभिषेक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने डेढ़ लाख रुपए किसी को आईफोन गिफ्ट करने के लिए लाए थे। अब वे पैसे नहीं हैं। इस वीडियो में यूट्यूबर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भाई मैं डेढ़ लाख रुपये लाया हुआ था। मुझे किसी को आईफोन गिफ्ट करना था उसकी पेमेंट बाकी रह गई थी लेकिन अब मैं जब बैग देख रहा हूं तो इसमें पैसे नहीं है और मेरी धड़कन तेज हो गई है।” वहीं एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अब पैसे मिल गए हैं।

यहां देखें Video:-

पापा ने समझाई थी ये बात

वीडियो में वह इस बात का भी खुलासा करते हैं कि उन्होंने आज से पहले कभी इतने पैसे नगद लेकर बाहर नहीं निकले थे। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी इतनी बड़ी रकम नगद में नहीं रखी। मेरा दिल जोरो से धड़क रहा है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे पैसे खो कैसे गए। मुझे किसी को गिफ्ट देने के लिए आईफोन लेना था। मेरे पापा ने मुझे पैसे को लेकर सावधान रहने के लिए लाख बार कहा लेकिन मुझसे खो गए। मैं इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था यह बहुत ही डरावना है और मुझे इस बात का यकीन भी नहीं हो रहा है। काश कि मैं थोड़ी सावधानी बरतकर पैसों को संभाल कर रखा होता।”

फर्स्ट रनर अप बने अभिषेक

गौरतलब है कि अभिषेक मल्हान सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हाल ही में नजर आए थे। उन्हें विनिंग मैटेरियल कहा जा रहा था लेकिन शो में एलविश यादव की एंट्री के बाद घर का माहौल ही बदल गया। गेम में एल्विश को अधिक पापुलैरिटी मिली और वह शो को जीतने में कामयाब हुए ऐसे में अभिषेक फर्स्ट रनर अप बने।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026