---Advertisement---

Rakhi Sawant संग शादी को लेकर आदिल ने तोड़ी चुप्पी, खास फोटो शेयर कर कह दी दिल की बात

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत फिलहाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जब से सोशल मीडिया पर राखी की शादी की तस्वीरें वायरल हुई है तब से हर दिन इस मामले में कोई न कोई खबर ट्रेंड में है। जहां एक तरफ राखी लगातार सोशल मीडिया पर आदिल खान दुर्रानी संग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 16, 2023 12:32 अपराह्न | Updated: जनवरी 16, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत फिलहाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जब से सोशल मीडिया पर राखी की शादी की तस्वीरें वायरल हुई है तब से हर दिन इस मामले में कोई न कोई खबर ट्रेंड में है। जहां एक तरफ राखी लगातार सोशल मीडिया पर आदिल खान दुर्रानी संग तस्वीरें शेयर कर रही है और उनपर प्यार लुटा रही है। वहीं, अब तक आदिल इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। यह खबर भी आई कि शायद आदिल राखी को धोखा दिया। इस बीच अब आदिल ने शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने राखी संग फोटो शेयर कर खुलासा किया है जिसे सुनकर फैंस चौंक गए हैं। आइये जानते हैं क्या है यह पूरी खबर।

आदिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा खास कैप्शन

आदिल ने इंस्टाग्राम पर राखी और अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “तो अंत में मैं यह घोषणा कर रहा हूं, राखी मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है। बस कुछ चीजों को संभालना था इसलिए छोड़ना पड़ा, हमें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं, राखी (पप्पुड़ी)।” इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राखी और आदिल वरमाला पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में जहां एक्ट्रेस पिंक शरारा में नजर आ रही हैं वहीं आदिल ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में डैशिंग नजर आ रहे हैं।

Also Read: थाने से लौटते ही फूटा Urfi Javed का गुस्सा, किए ऐसे Tweet कि विरोधियों के बंद हुए मुंह

राखी तस्वीरें शेयर कर आदिल पर लुटा रही हैं प्यार

बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उसने 7 महीने पहले आदिल से शादी की थी। हालांकि, आदिल ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया है। तो वहीं राखी को अक्सर इस दौरान रोते हुए देखा गया था। राखी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार आदिल संग रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं जिसे देख फैंस भी चौंक गए हैं। इन तस्वीरों को देख जहां फैंस एक्ट्रेस को शादी की बधाइयां दे रहे हैं वहीं ट्रोलर्स इसे एक और ड्रामा बता रहे हैं।

Also Read: सर्दियों में छोटे बच्चों में इस तरह बढ़ता है Pneumonia का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026