---Advertisement---

Adipurush: सिनेमाघर में सुनामी मचाने के लिए तैयार कृति-प्रभास स्टारर फिल्म, हॉउसफुल होने पर इतने महंगे बिक रहे टिकट

Adipurush: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर लगातार बना हुआ है। जैसे-जैसे फिल्म रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है लोगों के बीच क्रेज बरकरार है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले सिनेमाघर हाउसफुल चल रहे हैं और ताबड़तोड़ टिकट की बुकिंग हो रही है। यही वजह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 12:20 अपराह्न

Adipurush
Follow Us
---Advertisement---

Adipurush: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर लगातार बना हुआ है। जैसे-जैसे फिल्म रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है लोगों के बीच क्रेज बरकरार है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले सिनेमाघर हाउसफुल चल रहे हैं और ताबड़तोड़ टिकट की बुकिंग हो रही है। यही वजह है कि दिल्ली और अन्य मेट्रो सिटी में टिकट काफी महंगे बिक रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए 2000 रुपये की टिकट बांटी जा रही है और अब हॉउसफुल है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि इस फिल्म के लिए लोगों के बीच किस कदर दीवानापन है।

इन शहरों में टिकट की कीमत

एक रिपोर्ट की मानें तो अगर मेट्रो शहरों में आदि पुरुष की टिकट की बात करें तो दिल्ली के पीवीआर में टिकट की कीमत काफी अधिक है जानकारी के मुताबिक द्वारका के वेगास लक्स में 2000 में टिकट मिल रहे हैं। इसके अलावा पीवीआर सेलेक्ट सिटी वॉक गोल्ड में यह टिकट 1800 रुपए का है। नोएडा के पीवीआर में 1650 रुपए देकर आप टिकट ले सकते हैं। इसके अलावा मुंबई में मैसनी पीवीआर, जियो वर्ल्ड ड्राइव आदि सिनेमाघरों में टिकट 2000 के हैं। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में टिकट की कीमत सामान्य है लेकिन हर जगह हाउसफुल है। ऐसे में यह तो साफ है कि कृति और प्रभास की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।

ये भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद धोखा मिलने से टूट गयी थी Kirron Kher, अनुपम खेर से पहले इस शख्स को चाहती थी एक्ट्रेस

आदिपुरुष’ की कमाई तोड़ेगी रिकॉर्ड्स

ओम राउत निर्देशित यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़े थे। कहा जा रहा था कि यह कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं ताजा मिली जानकारी के मुताबिक आदिपुरुष पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। ताबड़तोड़ टिकट की बुकिंग को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि कमाई के मामले में कुछ बड़ा दिखेगा। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में कृति और प्रभास की जोड़ी किस कदर अपना जादू दिखा पाती है।

विवादों से गहरा नाता

फिल्म आदिपुरुष की बात करें तो यह 5 भाषाओं में 16 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रभास राम के किरदार में तो प्रीति सीता बनकर नजर आएंगी। वहीं सनी सिंह ने लक्ष्मण तो देवदत्त नागे ने हनुमान के किरदार को निभाया है। फिल्म में सैफ अली खान रावण बने नजर आएंगे। पोस्टर जारी होने के बाद से इस फिल्म को लेकर विवाद भी लगातार जारी रहा है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि असर लोगों पर खूब है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026