---Advertisement---

पाकिस्तानी सिंगर Adnan Sami की इंडियन सिटीजनशिप को लेकर भाई ने उठाए सवाल, लगाए कई संगीन आरोप

Adnan Sami: पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी इंडियन सिटिजनशिप को लेकर कई बार सवालों के गहरे में रहे हैं। उनपर कई गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। इस बीच उनके भाई जुनैद सामी ने निशाना साधा है। उन्होंने अदनान के सिटिजनशिप से लेकर फर्जी डिग्री तक पर कई संगीन आरोप लगाए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2023 4:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Adnan Sami: कुछ समय पहले सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तान छोड़ भारत आकर बसने को लेकर कई बयान दिए थे और कहा था कि समय आने पर वो ऐसे खुलासे करेंगे की दुनिया हैरान रह जायेगी पर अब कुछ और ही देखने को मिल रहा है। जी हां, अदनान सामी के भाई जुनैद सामी ने अदनान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासे किए हैं जो काफी चर्चा में हैं।

इंग्लैंड में पैदा हुए हुए अदनान, सिर्फ झूठ बोलते हैं

अदनान के भाई जुनैद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,”अदनान झूठ बोलते है कि वो इंग्लैंड में पैदा हुए थे। वो 15 अगस्त 1969 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में पैदा हुए थे और फिर मेरा भी जन्म साल 1973 को यहीं पर हुआ। हमारी मां हिंदुस्तानी नहीं पाकिस्तानी है, अदनान ने इस बारे में भी झूठ बोला है। जुनैद ने बताया कि अदनान ने ओ लेवल की डिग्री भी लाहौर से बनवाई है क्योंकि वो इंग्लैंड में फेल हो गया था। इसके बाद उसने अबू धाबी से प्राइवेट तरीके से ए लेवल की डिग्री हासिल की।”

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Priyanka Chopra और बेटी मालती को सिद्धिविनायक मंदिर में देख भड़के यूजर्स, इस वजह से उठा रहे हैं सवाल

अदनान ने पत्नी का वीडियो कोर्ट में दिखाया

जुनैद ने अदनान की पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहा ,”उसने अपनी दूसरी पत्नी सबा के साथ बेहद घिनौना काम किया जो मैं अपनी गर्लफ्रैंड के साथ भी नहीं कर सकता। उसने साल 2007 – 2008 में अपनी पत्नी सबा के साथ अश्लील वीडियो बनाया और कोर्ट में ये कहकर पेश किया कि ये वीडियो सबा के ब्वॉयफ्रेंड ने बनाया है। उसने पूरी दुनिया के सामने अपनी पत्नी को बेइज्जत किया।”

अदनान की इंडियन सिटीजनशिप पर भी बोले जुनैद

अदनान की भारतीय नागरिकता हासिल करने पर जुनैद ने कहा, “उसे पाकिस्तान में उतने पैसे नहीं मिलते थे जितने उसे भारत में मिल रहे हैं इसी वजह से वो अपने वतन को छोड़ इंडियन में बस गया है। अदनान ने अपनी जिंदगी में तमाम हदें पार की है। अब मुझे अल्लाह के अलावा किसी का डर नहीं है और दुनिया के सामने ये सच आना बेहद जरूरी है। मैं अदनान को चुनौती देता हूं कि अगर मेरी कोई बात सही नहीं है तो वो इसे साबित करके दिखाएं।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026