---Advertisement---

‘पार्किंग में एक साथ नशे में…’ Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के बीच क्या वाकई आई Nimrat Kaur? Reddit यूजर ने किए अजीबोगरीब दावे

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर लोगों के बीच अफवाहों का दौर जारी है हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई। हालांकि इस सबके बीच रेडिट पर एक यूजर ने निम्रत कौर को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2024 3:53 अपराह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में सोशल मीडिया पर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं रहते हैं। इनमें कितनी सच्चाई होती है यह तो किसी को नहीं पता होता है लेकिन आग में घी डालने का काम सोशल मीडिया कर रहा है। हम यह बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि फिलहाल इंटरनेट पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की शादी और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के साथ अफेयर के चर्चे सबसे ज्यादा हो रहे हैं और लोग अजीबोगरीब दावे भी कर रहे हैं। इस सब के बीच रेडिट यूजर ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर शायद आपके भी होश उड़ जाए। इस यूजर का कहना है कि उन्होंने निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन को पार्किंग में एक साथ नशे की हालत में देखा।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के तलाक रुमर्स के बीच Reddit यूजर का दावा

https://www.reddit.com/r/DirtyBollywoodGossip/comments/1g6esd6/comment/lsrtnjw/?utm_source=share&utm_medium=web3x&utm_name=web3xcss&utm_term=1&utm_content=share_button

दरअसल r/DirtyBollywoodGossip रेडिट चैनल से एक पोस्ट किया गया जिसमें लिखा था, “ऑनलाइन अफवाहें उड़ी ऐश्वर्या राय को धोखा देने की अटकलें के बीच अभिषेक बच्चन का नाम कथित तौर पर निम्रत कौर के साथ जुड़ा। वहीं इस पर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कुछ ऐसा लिखा जिसे जानकर शायद आपके होश उड़ जाए। यूज़र ने लिखा, “ठीक है मैं इसे बाद में हटा सकता हूं क्योंकि मैं कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता लेकिन मैं निम्रत से कुछ मंजिल ऊपर रहता हूं और मैंने उसे लिफ्ट में दो बार और पार्किंग में एक बार देखा। पार्किंग में वे एक साथ थे और नशे में लग रहे थे इसलिए निश्चित नहीं हूं कि वास्तव में क्या सीन था। उसके पड़ोसी ने कहा कि वह पिछले दो सप्ताह से यहां है फिर से मुझे नहीं पता कि क्या सच है या झूठ।

Reddit यूजर के Abhishek Bachchan Nimrat Kaur को लेकर दावे पर सवाल

हालांकि यूजर ने इस कमेंट को करते हुए यह भी कहा है कि वह इसे डिलीट कर सकता है और इसमें कितनी सच्चाई है इसका कोई सबूत भी नहीं है। वहीं इस कमेंट को देखने के बाद एक यूजर ने पूछा क्या तुमने उसे घर में जाते हुए देखा क्योंकि सिर्फ एक कमेंट के जरिए किसी को जज नहीं किया जा सकता।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के रिश्ते के बीच अनसुलझी पहेली

जहां तक बात ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की करें तो दोनों के रिश्ते पर पिछले लंबे समय से लगातार सवार उठाए जा रहे हैं। हालांकि उनकी चुप्पी लगातार बरकरार है। हम दोनों के बीच सही में फासले आ गए हैं या सिर्फ यह मनगढंत कहानी है इस पर फिलहाल लोगों की नजरे बनी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026