---Advertisement---

Akshay Kumar:’भूत बंगला’ के 50 करोड़ लेने वाले एक्टर का बेटा निकला गरीब! सैलरी जानकर लोगों को आयी राशनकार्ड की याद

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अभी हालहि में 17 अप्रैल को भूत बंगला फिल्म रिलीज हुई है।। ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। इस बीच एक्टर ने एक पॉडकास्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, उनका बेटे 4000 हजार की नौकरी करता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 12:43 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar:   बॉलीवुड के कॉमेडी किंग अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं।  ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि,अक्षय ने इस मूवी के लिए 50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इस बीच खिलाड़ी कुमारा का एक पॉडकास्ट काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, उन्होंने मशहूर एंकर शुभांकर मिश्रा को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें खुलासा करते हुए बताया है कि, उनका बेटा 4000 हजार महीने की नौकरी करता है। अक्की का ये बयान अब लोगों के गले नहीं उतर रहा है। उन्हें हैरानी हो रही है कि, आखिर इतने बड़े सुपरस्टार का बेटा कैसे इतनी कम सैलरी पर काम कर सकता है। यही कारण है कि, एक यूजर ने तो तंज कसते हुए यहां तक कह दिया राश्न कार्ड भी बन गया होगा।

Akshay Kumar ने बेटे की सैलरी का किया खुलासा

अक्षय कुमार के बयान के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Priya singh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही लिखा है, ‘अक्षय कुमार की बातों पर कौन यकीन करेगा ? एंकर – आपका बेटा फ़िल्मों में काम करना चाहता है? अक्षय कुमार- नहीं, मेरा बेटा 4000 की नौकरी करता है.. एंकर- अक्षय कुमार का बेटा 4000 की नौकरी करता है ..अक्षय कुमार- हाँ..’ शुभांकर मिश्रा और अक्षय कुमार के बीच हुई इन बातों के अंश पढ़कर लोगों का सिर चकरा गया है। एक्टर ने अपने बेटे को लेकर कहा कि, आरव की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

देखें वीडियो

वह फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रहे हैं। वह फैशन की बारीकियों और विभिन्न प्रकार के प्रिंट्स को समझने के लिए गांवों और कस्बों की यात्रा कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी जिंदगी बसर करने के लिए साढ़े चार हजार की नौकरी कर रहे है। भूत बंगला एक्टर की ये बात सुनकर एंकर शुभांकर मिश्रा के भी होश उड़ जाते हैं। लेकिन एक्टर का ये बयान सुनकर बहुत सारे लोग इसे झूठ बता रहे हैं। वहीं, एक यूजर का कहना है कि, राशन कार्ड भी बन गया होगा।  इंटरनेट पर भूत बंगला एक्टर की भयंकर ट्रोलिंग हो रही है।

‘भूत बंगला’ एक्टर अक्षय कुमार का बेटा क्या करता है?

आपको बता दें, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं है। एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा। आरव 23 साल का है।  बेटा लंदन की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। एक्टर ने बताया है कि, उनका बेटा कभी भी फिल्मों में नहीं आना चाहता है। वो फैशन की दुनिया में जाना चाहता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026