---Advertisement---

कान्स 2026 में बवाल मचा रही Alia Bhatt का हेटर्स ने उड़ाया मजाक तो बिफरे अली गोनी, कहा ‘नीचा दिखाने की कोशिश…’

Alia Bhatt: फिल्हाल कान्स अपीरियंस को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस बनी हुई है लेकिन इस सब के बीच कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। हालांकि इस सबके बीच अली गोनी में ट्रोलर्स पर अपना गुस्सा निकाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: कान्स के रेट कार्पेट पर पहुंचना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं होता है और ऐसे में कई दिग्गज हर बार देश की शान बढ़ाने के लिए वहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद कई दफा भारतीय फैंस उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। इस बार निशाने पर फिलहाल आलिया भट्ट है जिनके अपीरियंस को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स मजाक उड़ाते हुए दिखे। अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में न सिर्फ उनके फैंस बल्कि लाफ्टर शेफ्स कंटेस्टेंट अली गोनी ने भी आवाज उठाई है और आलिया भट्ट को ट्रोल करने वालों पर मुखर दिखे हैं।

अली गोनी ने आलिया भट्ट को ट्रोल करने वालों को दिया ये जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

आलिया भट्ट के सपोर्ट में अली गोनी ने एक पोस्ट किया जहां लोग एक्ट्रेस को उनके अपीरियंस पर ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि कान्स 2026 में फोटोग्राफर ने उन पर ध्यान नहीं दिया। इस बात को लेकर कुछ यूजर्स मजाक उड़ा रहे थे। मुखर होते हुए अली गोनी ने लिखा, “यह दुख की बात है जब हमारे अपने लोग किसी ऐसे इंसान को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं जिसने इंडिया को ग्लोबल स्टेज पर लाने के लिए इतनी मेहनत की हो। आलिया भट्ट उन जगहों पर पहुँची हैं जिनके बारे में बहुत से लोग सिर्फ़ सपने देखते हैं, उन्होंने कान्स में हमारे देश को शान और गर्व के साथ रिप्रेजेंट किया।”

क्यों आलिया भट्ट को करें सेलिब्रेट

अली गोनी ने आलिया भट्ट को लेकर कहा, “मज़ाक उड़ाने और ट्रोल करने के बजाय, हमें उन लोगों को सेलिब्रेट करना चाहिए और सपोर्ट करना चाहिए जो इंडिया को इंटरनेशनल लेवल पर चमकाते हैं। हम तब उंचे उठते हैं जब हम अपनों को ऊपर उठाते हैं, न कि जब हम उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।”

Alia Bhatt का लेटेस्ट कान्स लुक देख फैंस हुए इंप्रेस

आलिया भट्ट के लेटेस्ट लुक की बात करें तो मैरून कलर की ड्रेस में उनका पांचवा अपीयरेंस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अप्सरा नजर आ नहीं है। इस दौरान उन्होंने नेकलेस और बन हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया। इसके अलावा वह व्हाइट गाउन में चोकर को स्टाइल किया था। हर एक लुक से वह सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026