---Advertisement---

Alia Bhatt की नन्हीं सी बेटी है मल्टी टैलेंटेड, अल्फ़ा प्रमोशन पर एक्ट्रेस का हैरतअंगेज खुलासा

Alia Bhatt: अल्फा फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर की जमकर तारीफ की है। इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने अपनी 3 साल की बेटी को हर काम में तेज बताया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 10:52 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt:  आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर आ चुका है। फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के प्रमोशन में आलिया भट्ट और शारवरी वाघ लगातार जुटी हुई हैं।  इस बीच एक इंटरव्यू में  आलिया भट्ट ने ऐसा बयान दिया है। जिसके कारण हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। दरअसल,  एक्ट्रेस ने अपनी तीन साल की बेटी राहा कपूर की तारीफ की है। उन्होंने उसे मल्टी टैलेंटेड बताया है।   उनकी बेटी बहुत ही कम उम्र में  चीजों को बहुत जल्दी सीख लेती है और करती भी है।

Alia Bhatt ने बेटी राहा कपूर पर दिया बड़ा बयान

अल्फा के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट न्यूज 18 पहुंची थीं। जहां पर राहा के बारे में उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी स्पोट्स को खूब पसंद करती हैं। वो बोर्न स्टार हैं। नई चीजों को सीखने में बहुत आगे रहती है। इसके साथ ही वो गाने सुनना भी बहुत पसंद करती है।

देखें वीडियो

आलिया ने बताया कि, उनकी बेटी के एक लीडर वाली क्वालिटी है। राहा 3 साल की उम्र में बहुत जिज्ञासा से चीजों को समझती है और करती है। एक्ट्रेस ने आगे कहा,  ‘राहा बहुत फिल्मी है और स्टेज के लिए ही बनी है। राहा को डांस करना बहुत पसंद है, वह बहुत जल्दी नए स्टेप्स सीख लेती है।’ अपनी बेटी को उन्होंने बहुत इंटेलिजेंट और मल्टी टैलेंटेड बताया है।

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ फिल्म की क्यों हो रही ट्रोलिंग?

अल्फा मूवी 3  जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है। यह यश राज फिल्म्स की फीमेल लीड ‘स्पाई यूनिवर्स’ की यूनिक कहानी है। जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं। वहीं, कुछ मिनट का ऋितिक रोशन ने कैमियो किया है। अल्फा के डायरेक्टर शिव रवैल हैं। वहीं, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। मूवी का बजट 100 करोड़ के आस-पास है। ये एक एक्शन स्पाई मूवी है। जिसकी तुलना कुछ लोग रणवीर सिंह की धुरंधर से कर रहे हैं। वहीं, आलिया अपनी एक्टिंग और  एक्शन के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। इसके साथ ही  कुछ ने तो  अल्फा को हॉलीवुड की कुछ फिल्मों की कॉपी बता दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026