---Advertisement---

Alizeh Agnihotri: बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं Salman Khan की खूबसूरत भांजी, ग्लैमर-स्टाइल देख लोगों की टिकी निगाहें

Alizeh Agnihotri: सलमान खान की फैमिली से एक और युवा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है, जिसको लेकर अभी से भी फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे है सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में जो जल्द बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2023 6:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Alizeh Agnihotri: सलमान खान की फैमिली से एक और युवा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है, जिसको लेकर अभी से भी फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे है सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में जो जल्द बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग और हुस्न का जलवा बिखेरने जा रही हैं। बता दें, अलीजेह सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री की बेटी है। बला की खूबसूरत और स्टाइलिश अलीजेह अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए अभी से ही सुर्खियों में है और फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर काफी फोकस नजर आ रहीं है।

काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं अलिजेह

बीते दो साल से अलीजेह डांसिंग और एक्टिंग में मेहनत करके खुद को निखार रहीं है। करीबी सूत्रों से पता चला है कि अलीजेह की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और जल्द ही इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा। मेकर्स के द्वारा इस फिल्म को साल 2023 में ही रिलीज करने का प्लान है। अलीजेह की पहली फिल्म का निर्देशन जामताड़ा जैसी हिट वेब सीरीज बना चुके अवार्ड विनर डायरेक्टर सौमेंद्र पाधी कर रहे है। सोमेंद्र बुधिया सिंह : बॉर्न टू रन जैसी फिल्म भी बना चुके है।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं अलिजेह

सोशल मीडिया पर अलिजेह काफी एक्टिव है और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यह स्टारकिड अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आए दिन अलिजेह अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। स्टार बनने से पहले ही अलिजेह इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। खुद को डांस में एक्सपर्ट बनाने के लिए अलिजेह ने दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान से ट्रेनिंग ले चुकी हैं। अलिजेह के फैंस को भी उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026