---Advertisement---

Allu Arjun Arrest: महिला की मौत पर पुष्पा को मिली 14 दिन की जेल, हाईकोर्ट के हाथ में टिकी जेल या बेल

Allu Arjun Arrest: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला अब हाई कोर्ट तक पहुुंच गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2024 4:54 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 13, 2024 5:59 अपराह्न

Pushpa 2
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun Arrest: पुष्पा 2 (Pushpa 2) फेम और साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) को महिला फैन की भगदड़ में हुई मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आज हैदराबाद पुलिस ने पहले एक्टर को गिरफ्तार किया और फिर कोर्ट ने 14 दिन की जेल का फरमान सुना दिया। जैसे ही पुष्पा एक्टर को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की खबर आयी वैसे ही फैंस का दिल टूट गया। फिलहाल मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। आज हाईकोर्ट तय करेगा एक्टर को जेल मिलेगी या फिर बेल।

अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट ने दी राहत

अल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या का मामला उस वक्त हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया था जब, 4 दिसंबर को पुष्पा 2 द रुल (Pushpa 2 The Rule) के प्रीमियर पर संध्या थिएटर (Sandhya Theatre) के बाहर अचानक से भीड़ ज्यादा होने के कारण भगदड़ मच गई थी और एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी। इस मामले पर आज एक्टर को पहले हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल से बेल पाने के लिए एक्टर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया , जिसके बाद हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है। एक्टर को बेल मिलने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026