---Advertisement---

Allu Arjun: नेशनल अवार्ड जीतने पर अल्लू अर्जुन पर मेहरबान हुआ रामचरण, दे डाला खास गिफ्ट

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के लिए जीता बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड। इस बड़ी उपलब्धि पर भाई-भाभी रामचरण और उपसना ने दिया एक खास तोहफा। इस तोहफे को पाकर खुश हुए पुष्पा अभिनेता। इंस्टा स्टोरी के माध्यम से किया रामचरण और उपासना को धन्यवाद।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 26, 2023 1:54 अपराह्न

allu arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन तेलगु सिनेमा के सुपर स्टार हैं। मगर साल 2021 में आई उनकी फिल्म पुष्पा ने उन्हें अटूट लोकप्रियता दिलाई। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने ने अटूट लोकप्रियता हासिल की। बता दे की हाल की में नैशनल अवार्ड विनर की घोषणा की गई। और अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता।

यह अल्लू अर्जुन का पहला नैशनल अवार्ड है। इसके साथ ही वह तेलगु के पहले ऐसे अभिनेता बन गए जिन्होंने नेशनल अवार्ड जीता है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि को उनके फैंस,उनके करीबी और पुरा साउथ इंडस्ट्री सेलिब्रेट कर रहा है। इसी क्रम में अल्लू अर्जुन के भाई और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नि उपासना ने इस खास मौके को और खास बनाते हुए अल्लू अर्जुन को प्यारा सा सरप्राइज़ दिया है।

रामचरण और उपासना ने दिया खास सरप्राईज

अल्लू अर्जुन के नैशनल अवार्ड जीतने की खुशी में रामचरण और उनकी वाइफ उपासना ने उन्हें खुबसूरत सा फूलों का गुलदस्ता और कुछ स्पेशल गिफ्ट भेजते हुए एक इमोशनल नोट्स भी दिया है। नोट में लिखा है कि, “प्यारे बनी…. बधाई। हम लोग बहुत खुश है। ऐसे कई अवॉर्ड्स आयेंगे। ढेर सारा प्यार”।

अल्लू अर्जुन ने ऐसे जताया आभार

उपासना और रामचरण के इस प्यारे सरप्राईज से पुष्पा एक्टर इतने ज्यादा इमोशनल हो गए की उन्होंने गिफ्ट और उस स्पेशल नोट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाते हुए अपना आभार प्रकट किया। अल्लू अर्जुन ने स्टोरी लगाते हुए उपासना और रामचरण को धन्यवाद किया। आपको बता दे की अल्लू अर्जुन और रामचरण चहेरे भाई हैं।

जल्द आएगी “पुष्पा 2”

नैशनल अवार्ड जीतने की खुशी मना रहे अल्लू अर्जुन बहुत जल्द पुष्पा 2 से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। आपको बता दे की पहले इस फिल्म के दिसंबर 2023 में रिलीज होने की संभावना थी। मगर खबरों की माने तो अब यह फिल्म साल 2024 में रिलीज की जाएगी। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पहले पार्ट की तरह लोगों का दिल जीतने में सफल हो पाती है?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Sooraj Barjatya Daughter Wedding

मार्च 13, 2026