---Advertisement---

‘आराम से इस युद्ध का महिमामंडन…’ भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच Aly Goni ने क्यों यूजर्स पर निकाली भड़ास, जम्मू में मौजूद परिवार को लेकर बयां किया दर्द

Aly Goni: अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दर्द को बयां किया है और उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फैमिली जम्मू में फंसी हुई है। इस वजह से उन्हें बेचैनी हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वह उन लोगों पर भड़के हुए भी नजर आए जो इस पर पोस्ट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2025 3:26 अपराह्न

Aly Goni
Follow Us
---Advertisement---

Aly Goni: सोशल मीडिया पर अक्सर अली गोनी दिल की बात करते हुए दिखते हैं। ऐसे में लेटेस्ट पोस्ट के जरिए उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी को लेकर घर में बैठे लोग जो पोस्ट कर रही हैं। उन पर अपनी भड़ास निकाली है लेकिन क्यों? एक्टर ने कहा कि वह भारत से बाहर शूटिंग पर है तो वहीं उनकी फैमिली Jammu में फंसी हुई है। इस सबके बीच इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी फैमिली की कई झलकियां शेयर कर दिल की बात करते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी बेचैनी इस कदर जाहिर की है। आइए जानते हैं Aly Goni ने आखिर क्या कहा है।

परेशान अली गोली ने सोशल मीडिया यूजर्स को लगाई फटकार

इंस्टाग्राम पर Aly Goni ने अपनी फैमिली की कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, “नींद हराम और टूटा हुआ है। भारत से बाहर फंसा हुआ हूं क्योंकि जम्मू में मेरा परिवार कल रात के हमले को झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार, बच्चे और माता-पिता ड्रोन और अशांति के आतंक का सामना कर रहे हैं फिर भी कुछ लोग अपने घरों में आराम से इस युद्ध का महिमामंडन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। सीमा के पास रहने वालों के लिए यह इतना आसान नहीं है।”

Aly Goni भारत से दूर फैमिली को लेकर हैं चिंतित

उन्होंने आगे कहा, “हमारे आईएफ और भारतीय सेना को धन्यवाद सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।” वहीं इससे पहले x पर अली गोनी ने लिखा था कि “मैं भारत से बाहर शूटिंग कर रहा हूं और मेरा परिवार Jammu में है मैं यहां बहुत परेशान था। भगवान का शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं हमारे आईएफ को धन्यवाद।” वहीं इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट को देखने के बाद माही विज के साथ-साथ Aly Goni के फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखे हैं और उनकी फैमिली की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

गौरतलब है कि अली गोनी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं और जैस्मिन भसीन के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। बता दे कि एक्टर की फैमिली जम्मू में रहती है जबकि अली खुद मुंबई में काम करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026