---Advertisement---

Gadar 2 एक्ट्रेस Ameesha Patel ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा, ‘कहो ना प्यार है’ से करीना को क्यों किया गया था बाहर

Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' फिल्म से चर्चा में आने वाली अमीषा पटेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि करीना कपूर खान को रिप्लेस किया गया था और राकेश रोशन ने उन्हें इस फिल्म से हटाया था। इतना ही नहीं अमीषा का कहना है कि राकेश जी को अमीषा में सोनिया का किरदार दिखा था और ऐसे में उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी। जब अमीषा को राकेश ने पहली बार देखा तो वह रात भर सो नहीं सके थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2023 1:31 अपराह्न

ameesha patel
Follow Us
---Advertisement---

Ameesha Patel: हाल ही में ‘गदर 2‘ में नजर आने वाली अमीषा पटेल काफी सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस ने ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर तहलका मचा दी थी। इस फिल्म में उनके सोनिया के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं अमीषा पटेल ने इस फिल्म और करीना कपूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे जानने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। करीना कपूर को लेकर अमीषा ने कहा है कि राकेश रोशन ने खुद उन्हें ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से रिप्लेस किया था और उन्हें इस फिल्म में जगह नहीं दी थी। इस बात को सुनने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं।

आखिर क्यों ‘कहो ना प्यार है’ में नजर नहीं आई करीना कपूर

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने इसे लेकर बड़ी बात कह दी है। दरअसल पहले यह कहा जा रहा था कि करीना कपूर ‘कहो ना प्यार है ‘में काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उनकी मां बबीता को यह पसंद नहीं था और इसी वजह से वह इस फिल्म से देबू नहीं कर सकी थी। उन्होंने खुद इस फिल्म से किनारा कर लिया लेकिन अब अमीषा पटेल ने कहा है कि करीना कपूर ने कहो ना प्यार ऐसे इनकार नहीं किया था बल्कि खुद राकेश रोशन ने इस फिल्म को छोड़ने के लिए कहा था उन्होंने कहा वास्तव में वह पीछे नहीं हटी थी ला। राकेश जी ने मुझे जो बताया इससे तो यही है साफ है कि उन्होंने खुद करीना को फिल्म छोड़ने के लिए कहा था क्योंकि दोनों के बीच क्रिएटिव मतभेद थे।

कुछ इस तरह राकेश रोशन की हुई थी सोनिया से मुलाकात

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “फिल्म से करीना के जाने के बाद ऋतिक रोशन की मां और राकेश रोशन की पत्नी को काफी परेशानी हुई थी क्योंकि फिल्म में करोड़ों की इन्वेस्टमेंट हो चुकी थी। सेट तैयार था और इस फिल्म से ऋतिक रोशन भी डेब्यू करने वाले थे। ऐसे में 3 दिनों में सोनिया को ढूंढना काफी मुश्किल था। अमीषा ने कहा कि ऋतिक रोशन की मां ने मुझे खुद बताया था। एक्ट्रेस का कहना है, “पिंकी आंटी ने मुझे खुद बताया कि जिस दिन राकेश रोशन ने मुझे एक शादी के फंक्शन के दौरान देखा था तो वह पूरी रात सो नहीं सके थे और उन्होंने कहा था कि मुझे मेरी सोनिया मिल गई और उम्मीद है कि वह हां करेगी।”

चर्चा में रही है ‘कहो ना प्यार है’

कुछ इस तरह करीना कपूर खान को सोनिया के किरदार से रिप्लेस किया गया और इससे अमीषा पटेल को ऑफर किया गया था। ऋतिक और अमीषा की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। इस रोमांटिक ड्रामा को देखना आज भी लोग चाहते हैं और दोनों की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही थी। करीना को लेकर अमीषा का यह खुलासा वाकई चौंकाने लायक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026