---Advertisement---

Amrapali Dubey Birthday: निरहुआ ने इशारों-इशारों में आम्रपाली से कह दी दिल की बात, इस रोमांटिक अंदाज में किया एक्ट्रेस को विश

Amrapali Dubey Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री अमरपाली दुबे आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। आम्रपाली का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 1987 में हुआ था। अमरपाली आज यूट्यूब क्वीन बनकर सभी के दिलों पर राज करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 11, 2023 11:38 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amrapali Dubey Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री अमरपाली दुबे आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। आम्रपाली का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 1987 में हुआ था। अमरपाली आज यूट्यूब क्वीन बनकर सभी के दिलों पर राज करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से की थी। आम्रपाली के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है उनकी हर एक वीडियो और फोटोस पर लाखों कमेंट्स और करोड़ों लाइक्स आते हैं।

रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

आम्रपाली दुबे के जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ कई सेलिब्रिटी भी उनको जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी आम्रपाली को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी। उन्होंने बधाइयां देते हुए इशारों-इशारों में एक्ट्रेस से अपने प्यार का इजहार किया। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अमरपाली के जन्मदिन के मौके पर कई फोटोस का एक रील वीडियो बनाया है। जिसमें उन्होंने जुबिन नौटियाल का दिल को छू जाने वाला सॉन्ग “मैं जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से…. ” को एडिट किया है। फोटोस द्वारा बनाई गई रील वीडियो को पोस्ट करने के बाद उन्होंने उस पर लिखा” हैप्पी बर्थडे सपना के रानी।”

Also Read: Urfi Javed Video: एक बार फिर ट्रेंड में नजर आईं फैशन आइकॉन, इस तरह चुटकियों में बदले 8 आउटफिट

दोनों के बीच बेहद कमाल की केमिस्ट्री

दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो में दोनों स्टार्स के बीच बेहद कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फोटोस में साफ दिख रहा है कि दोनों स्टार्स के बीच एक स्ट्रांग कनेक्शन है। आम्रपाली और निरुआ एक दूसरे के साथ स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं। इसी के साथ वीडियो में एक चीज गौर करने वाली है कि आम्रपाली दुबे ने फोटो में मांग में सिंदूर लगा रखा है और निरहुआ के बेहद करीब भी नजर आ रही हैं जो फैंस को काफी रोमांटिक लग रहा है।

इन भोजपुरी स्टार्स ने भी दी बधाई

दिनेश लाल यादव निरहुआ के द्वारा पोस्ट की गई वीडियो पर अमरपाली ने भी अपना शानदार रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा कि, रुलाने का नहीं ना। इसके साथ उन्होंने किस वाली इमोजी भी शेयर की। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी अमरपाली दुबे को बर्थडे विश किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि, अमरपाली आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इसी के साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी आम्रपाली के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Also Read: IND vs SL: शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद बोले Virat Kohli- ‘मैं हमेशा टीम के लिए 110% देने की कोशिश करता हूं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Chudasama

जून 8, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 3

जून 8, 2026

Peddi Box Office Collection Day 4

जून 8, 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata

जून 8, 2026

Shilpa Shetty

जून 8, 2026

Janhvi Kapoor

जून 7, 2026