---Advertisement---

निरहुआ नहीं बल्कि इस भोजपुरी स्टार के करीब हैं Amrapali Dubey, रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा

Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव एक-दूसरे के साथ काफी शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं। यह जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने की कोशिश करते हैं। कैमरे पर जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाने वाली यह जोड़ी असल में काफी अच्छे दोस्त हैं। जी हां आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि आम्रपाली निरहुआ की ही नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव की भी बहुत अच्छी दोस्त है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी साथ नजर आते हैं धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 26, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amrapali Dubey: भोजपुरी के कई सेलेब्स ऐसे हैं जो फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं और उनकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। इस लिस्ट में यकीनन कई नाम शामिल है और जो टॉप पर है वह है खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे। दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है और लोगों उन्हें साथ देखना भी पसंद करते है। रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी आम्रपाली और खेसारी काफी नजदीक है। इस बात का खुलासा हाल ही में आम्रपाली ने किया है।

इस फिल्म में साथ दिखे हैं आम्रपाली और खेसारी

खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी अभी हाल ही में ‘आशिकी’ फिल्म में नजर आई थी। फैन इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। इस फिल्म में खेसारी और आम्रपाली को देख फैंस दिनेश लाल यादव निरहुआ को भूल गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि खेसारी और आम्रपाली एक-दूसरे को के साथ परफेक्ट दिख रहे हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

आम्रपाली ने खेसारी को लेकर किया खुलासा

हाल ही में एक इंस्टा लाइव में आम्रपाली ने खेसारी लाल यादव को लेकर कई खुलासे करती हुई नजर आई। इस दौरान जब अम्रपाली से किसी ने पूछा कि सेट पर सबसे ज्यादा नटखट कौन है तो उन्होंने बताया कि खेसारी सेट पर काफी नटखट ह। वह लोगों को खूब हंसाते हैं और यही वजह है कि कभी-कभी हम डायलॉग भी भूल जाते हैं और हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। आम्रपाली ने कहा कि खेसारी सेट पर काफी मस्ती करते हैं। ऐसे में यह बात साफ है कि आम्रपाली और खेसारी निजी जिंदगी में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और दोनों एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानते हैं।

फैंस को खूब पसंद है आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दोस्ती

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दोस्ती आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। दोनों को फैंस किस कदर चाहते हैं इसे किसी सबूत की जरुरत नहीं है। यह जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। निरहुआ और आम्रपाली कई फिल्मों और गानों में अपनी खास केमेस्ट्री से लोगों का ध्यान जीतने में कामयाब रही है। किसी समय में दोनों के बीच डेटिंग की खबरें भी चर्चा में थी लेकिन ये एक-दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी सुपर हिट जोड़ी में से एक है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026