---Advertisement---

क्या सात समंदर पार जाकर Aditya Roy Kapur संग क्वालिटी टाइम बिता रही Ananya Panday, फोटोज ने खोली पोल

Ananya Panday Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडेड कपल्स की बात करें तो फिलहाल लिस्ट में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का नाम शामिल है। दोनों के बारे में सवाल उठते हैं कि क्या वे एक दूसरे को सच में डेट कर रहे हैं। बीते कुछ समय से उन्हें साथ में कई बार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडेड कपल्स की बात करें तो फिलहाल लिस्ट में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का नाम शामिल है। दोनों के बारे में सवाल उठते हैं कि क्या वे एक दूसरे को सच में डेट कर रहे हैं। बीते कुछ समय से उन्हें साथ में कई बार स्पॉट किया गया और दोनों को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया। ऐसे में पैपराजी की नजरें कपल्स पर है लेकिन उन्होंने अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर आए दिन ये कपल ट्रेंड में हैं। इस सबके बीच कपल्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वे भारत से दूर विदेश में जाकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जी हां ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

लाइव कांसर्ट को एंजॉय कर रहे हैं आदित्य और अनन्या

दरअसल आदित्य और अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख यही लग रहा है कि वह किसी लाइव कंसर्ट को एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान जिस जिस ने लोगों का ध्यान खींचा वह है लोकेशन। कहने में दो राय नहीं है कि यह तस्वीर एक ही जगह की लग रही है और इसके लोकेशन की बात करें तो यह स्पेन की है। ऐसे में इतना तो साफ है कि अनन्या और आदित्य स्पेन में एंजॉय कर रहे हैं लेकिन इस दौरान वह कैमरे और पैपराजी से दूरी बनाना चाहते हैं। आदित्य और अनन्या सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गए हैं।

कई बार स्पॉट हो चुके हैं आदित्य और अनन्या

गौरतलब है कि आदित्य और अनन्या ने अब तक रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है और चुप्पी बरकरार रखी है। हालांकि करण जौहर ने अपने शो में दोनों के बारे में कहा था कि उन्हें वह अपनी पार्टी में काफी करीब देखे थे। ऐसा लगा था कि दोनों के बीच में कुछ है। वहीं रणबीर कपूर भी एक पॉडकास्ट के दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर इशारों इशारों में बात करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा कपल को रैंप वॉक पर भी देखा गया है। लोग इनके बारे में जानना चाह रहे हैं और यहां तक कि उनकी शादी की धूम मची हुई है। वहीं उन्हें डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया है लेकिन फिलहाल फैंस को इंतजार है तो ऑफिशल अनाउंसमेंट का।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026