---Advertisement---

Animal: क्या अक्षय और सनी देओल के ब्लॉकबस्टर सीक्वल से खौफ में आए रणबीर कपूर! फिल्म की रिलीज को कर दिया पोस्टपोन

Animal: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। इस फिल्म में रणबीर के ऑपोजिट नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। पहले यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक गदर और ओएमजी के सीक्वल की रिलीज डेट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2023 3:19 अपराह्न

animal
Follow Us
---Advertisement---

Animal: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। इस फिल्म में रणबीर के ऑपोजिट नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। पहले यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक गदर और ओएमजी के सीक्वल की रिलीज डेट टकराने की वजह से मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म की नई तारीख को लेकर इंटरनेट पर बज बरकरार है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के पोस्टर और प्री-टीजर को देखने के बाद लोगों की बेताबी बढ़ गई थी। फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे और माना जा रहा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। ऐसे में मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया। पहले जहां यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी वहीं अब यह 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

आखिर क्या है फिल्म पोस्टपोन की वजह

संदीप वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की पोस्टपोन तारीख सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इस बात का जिक्र तो नहीं किया कि वे ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ की वजह से फिल्म रिलीज डेट पोस्टपोन करने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने इतना कहा है कि फिल्म को लेकर वीएफएक्स का काम चल रहा है और यह अगस्त तक खत्म नहीं होगा इस वजह से तारीख को पोस्टपोन किया गया है। मेकर्स फिल्म को लेकर कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहते हैं और फैंस को खुश करने के लिए यह फैसला लिया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारें

‘एनिमल’ की बात करें तो हाल ही में इसका प्री टीजर जारी किया गया था जिसमें रणबीर के अवतार को देख लोगों के रूह कांप गए थे। उस समय से लोगों के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। वहीं बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026