---Advertisement---

Animal song Papa Meri Jaan: दिल को झकझोर देने वाला गाना रिलीज, रणबीर और अनिल कपूर की झलक देख लोग हुए इमोशनल

Animal song Papa Meri Jaan: रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से एक और गाना 'पापा मेरी जान' जारी किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के बाद ही यह गाना लगातार सुर्खियों में है। पापा और बेटे के बीच की बॉन्डिंग की साफ झलक इस गाने में दिखाई गई है और यह लोगों को इमोशनल कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2023 3:17 अपराह्न

Animal song Papa Meri Jaan
Follow Us
---Advertisement---

Animal song Papa Meri Jaan: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल‘ पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज से पहले कई गाने रिलीज किए गए हैं और ऐसे में एक और इमोशनल सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। आज ही जारी हुआ ‘एनिमल’ फिल्म का गाना ‘पापा मेरी जान’ फिलहाल काफी सुर्खियों में है। इस गाने में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के बीच एक अलग इमोशनल सीन किसी के लिए भी दिल को झकझोर देने के लिए काफी है। गौरतलब है कि इस कहानी में एक पापा और बेटे के रिश्ते की झलक दिखाई गई है।

पापा और बेटे की बॉन्डिंग पर बने गाने ने जीता दिल

गाने की झलक देखने के बाद यह साफ है कि इसमें एक पिता शुरुआत में अपने बेटे को इग्नोर करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन बेटा अपने पिता के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुन सकता है। गैंगस्टर फैमिली पर बनाई गई इस फिल्म में रणबीर कपूर फुल टू एक्शन मोड में नजर आएंगे लेकिन यह गाना फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ‘पापा मेरी जान’ गाने की बात करें तो पिता और बेटे की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग पर बने इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/7o8LFbRlCJo

सोनू निगम की आवाज ने चलाया जादू

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं ‘पापा मेरी जान’ गाने की बात करें तो इसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। राजशेखर के लिरिक्स लोगों के दिलों को छूने के लिए काफी है और सोनू निगम की आवाज में वह दर्द है जो लोगों को इमोशनल कर देने के लिए काफी है। कुछ ही घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। टी-सीरीज पर जारी इस गाने को खूब व्यूज मिल रहे हैं और लोग इस इमोशनल गाने पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026