---Advertisement---

‘लोग पनौती बोलते…’ Punjab Kings को RCB ने किया ढेर तो Anushka Sharma का आया बेशकीमती रिएक्शन, Virat Kohli के फैंस ने किया ‘लेडी लक’ डिक्लेयर

Anushka Sharma: विराट कोहली की टीम आरसीबी आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर में जीत के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो वाकई लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है और उन्हें लेडी लक कहा जा रहा है

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: कोई क्यों ना कहें विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा को लेडी लक, स्टेडियम में अपने पति की जीत का जश्न मनाने के लिए वह हमेशा मौजूद रहती है। कुछ ऐसा ही हाल रहा बीते दिन 29 मई को क्वालीफायर 1 में जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी उतरी और फाइनल में अपनी जगह बना ली। एक और बार Virat Kohli के एक और जीत के जश्न में Anushka Sharma को देखा गया और सोशल मीडिया पर उनकी बेशकीमती प्रतिक्रिया काफी वायरल हो रही है। जहां मैदान में विराट तो स्टेडियम में बैठी अनुष्का के चेहरे का एक्सप्रेशन सब बयां करने के लिए काफी है।

स्टाइलिश अंदाज में Anushka Sharma का दिखा विराट कोहली की जीत में जलवा

https://twitter.com/Monish09cric/status/1928253210042450007

अनुष्का शर्मा स्टेडियम में व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आई। ओपन हेयर स्टाइल में उनकी खूबसूरती और क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल 2025 से Punjab Kings और RCB क्वालिफायर मैच से तमाम झलक चर्चा में है। यहां आरसीबी की जीत के बाद Anushka Sharma जिस अंदाज में अपने पति Virat Kohli का मनोबल बढ़ाती हुई दिखी वह बहुत कुछ बयां करने के लिए काफी है। इस दौरान अनुष्का शर्मा के चेहरे की मुस्कुराहट ने उन्हें लेडी लक साबित किया है।

Virat Kohli का अनुष्का शर्मा को इशारे तो फैंस के आए रिएक्शन

विराट कोहली की भी झलक सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां वह Anushka Sharma को अपने हाथ की उंगली से वन मोर का इशारा करते हुए नजर आते हैं। उनकी पत्नी स्टेडियम में बैठकर लगातार ताली बजाती हुई नजर आती है। एक्ट्रेस आरसीबी की जीत पक्की होने के बाद अपने दोस्त से खास अंदाज में हाथ मिलाती है और गले मिलती है। चेहरे पर गर्व के साथ एक अलग ही खुशी नजर आ रही है। जहां फैंस अनुष्का शर्मा को लेडी लक कह रहे हैं तो एक यूजर ने लिखा कि एक समय था जब RCB और विराट के लिए लोग इसे पनौती कहते थे तो एक यूजर ने कहा यह लकी चार्म है।

विराट कोहली की टीम की IPL 2025 में चमकी किस्मत

अनुष्का शर्मा से हटके Virat Kohli की टीम क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरी लेकिन 14.1 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। सिर्फ 10 ओवर में आरसीबी ने जीत दर्ज कर लिया और वह फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में प्रीति जिंटा की टीम को मुंह की खानी पड़ गई। अभी क्वालिफायर 2 में Punjab Kings के पास खास मौका है कि वह फाइनल में अपनी जगह बना सकते हैं लेकिन उसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026