---Advertisement---

Apurva: तारा सुतारिया के फर्स्ट लुक को देख कांप उठेगी रूह, चंबल में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में दिखेंगी एक्ट्रेस

Apurva: तारा सुतारिया की अपकमिंग फिल्म 'अपूर्वा' का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी। इतना ही नहीं खुद को जीवित रखने के लिए चंबल में किस तरह जद्दोजहद करती हुई नजर आएंगी यही है फिल्म की कहानी। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख और ओटीटी प्लेटफॉर्म की भी घोषणा कर दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 10:52 पूर्वाह्न

apurva
Follow Us
---Advertisement---

Apurva: जहां बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को कार्तिक आर्यन के साथ स्पॉट किया गया तो उनके लव अफेयर्स की खबरें सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में आ गई। वहीं अब तारा एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल एक्ट्रेस बहुत जल्द चंबल की घाटी में जिंदगी बचाने की कोशिश करती हुई नजर आएंगी जिसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अपूर्वा’ से फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आप भी खौफ में आ जाएंगे। सोशल मीडिया पर फैंस इस इंटेंस तस्वीर को देखने के बाद काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

तारा ने कहीं ये बात

जहां तक तारा सुतारिया के इस लुक की बात करें तो इसमें वह खून से सना हुआ हथियार पकड़े हुए कैमरे की ओर खतरनाक लुक देती हुई नजर आ रही है। वहीं पोस्ट को शेयर करते हुए तारा ने लिखा, “जब कोई रास्ता नहीं दिखता है तो अपूर्वा पूरी तरह से अंदर आ जाती है। 15 नवंबर को यह 3 लाख आपकी स्क्रीन पर आने से पहले पहला लुक है। केवल disney+ हॉटस्टार पर।”

इस दिन होगी स्ट्रीम

जहां तक ‘अपूर्वा’ की बात करें तो यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जो 15 नवंबर को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तारा सुतारिया के अलावा अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं।

यह होगी फिल्म की कहानी

वहीं अगर इस कहानी की बात करें तो यह भारत के सबसे खतरनाक स्थान में से एक चंबल पर आधारित है। ऐसे में आप एक गंभीर थ्रिलर को एंजॉय करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यह आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म disney+ हॉटस्टार पर इंजॉय कर सकते हैं। वहीं अगर कहानी की बात करें तो यह एक साधारण सी लड़की की कहानी है जो जिंदा रहने के लिए कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026