---Advertisement---

Birthday Special: Arijit Singh की दर्द भरी जिंदगी में ‘कोयल’ ने भरी थी मिठास, कुछ इस तरह सिंगर ने किया था प्रपोज

Arijit Singh Birthday Special: अरिजीत सिंह अपनी आवाज से फैंस के दिलों पर जादू चलाना खूब जानते हैं। रोमांटिक गानों से लोगों को फैन बनाने वाले अरिजीत की लव स्टोरी भी काफी फ़िल्मी है। पहली शादी टूटने से लेकर बचपन की दोस्त को हमसफर बनाने तक सिंगर की जिंदगी में कई अनसुने किस्से हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Arijit Singh Birthday Special: सुरों के बादशाह अरिजीत सिंह अपने रोमांटिक गानों से फैंस को खूब इम्प्रेस करते हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह आज यानी 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोविंग है और लोग उनके लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। यह सच है कि सिंगर ने यहां तक पहुंचने के लिए कई पापड़ बेले हैं और उनकी निजी जिंदगी भी काफी मुश्किलों से भरी रही है। सिंगर जहां सिंगिंग की दुनिया में राज कर रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वह निजी जिंदगी में दुख को झेल चुके हैं। शादी टूटने से लेकर उनकी लव स्टोरी तक अरिजीत की जिंदगी में वह अनसुने किस्से हैं जो शायद आपको नहीं पता होगा। आइए जानते हैं जन्मदिन पर कुछ अनसुनी कहानियां।

शादी टूटने का दर्द झेल चुके हैं अरिजीत

अरिजीत सिंह एक करियर की शुरुआत ‘गुरुकुल’ से हुई थी। इस शो में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और कुछ समय में शो से बाहर हो गए थे। रिपोर्ट्स की माने तो इसी शो के दौरान उनकी मुलाक़ात रूपरेखा बनर्जी से हुई थी जिसके साथ उन्होंने भविष्य को देखा। उन्होंने रूपरेखा के साथ साथ रहने का सपना देखा और दोनों की साल 2013 में शादी हुई। यह शादी ज्यादा दिन तक तक नहीं चल सकी और वे उसी साल इस रिश्ते को खत्म कर दिए। कहा जाता है कि इस शादी के टूटने के बाद अरिजीत भी काफी टूट चुके थे।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: कभी पैंफलेट बांटकर गुजारा करते थे Varun Dhawan, ये अनसुने किस्से नहीं जानते होंगे आप

बचपन के दोस्त को बनाया हमसफर

अरिजीत सिंह पहली शादी टूटने के बाद काफी समय तक सदमे में थे लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाला और एक बार फिर जिंदगी जीने का फैसला किया। इस बार उन्होंने बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी कर उन्हें अपना हमसफर बनाया। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। सिंगर ने ‘तुम ही हो’ गाने के साथ कोयल को प्रपोज किया और वह ‘हां’ किए बिना नहीं रह सकी। कहा जाता है कि अरिजीत से शादी से पहले कोयल भी शादीशुदा थी और उनकी एक बेटी भी थी। आज कपल दो बेटे और एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026