---Advertisement---

Arijit Singh: क्या खुल गया संन्यास के पीछे का राज, इस बड़े डायरेक्टर ने जो कहा वह है फैंस के लिए तोहफा

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला लिया लेकिन इस सबके बीच फैंस तरह तरह की बातें बना रहे हैं लेकिन इस सब के बीच अनुराग बासु ने आखिर क्या कहा। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 30, 2026 1:04 अपराह्न

Arijit Singh
Follow Us
---Advertisement---

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने इस हफ्ते की शुरुआत में लोगों को तगड़ा झटका दिया जब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की घोषणा की कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग सन्यास ले रहे हैं। इसके साथ ही फैंस को राहत की सांस आई जब उन्होंने यह कहा कि वह म्यूजिक नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच अब अनुराग बासु ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि लोग भले ही उनके इस फैसले से शॉक्ड हो गए होंगे लेकिन अरिजीत सिंह ने इस बात की घोषणा कर उन्हें बिल्कुल भी नहीं चौंकाया। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह बताते हुए आखिर अनुराग बासु ने क्या कहा।

Arijit Singh की प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास पर क्या बोले अनुराग बासु

दरअसल अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर को लेकर लोग अलग अलग बातें बना रहे हैं लेकिन इस सब के बीच अनुराग बासु ने कहा सिंगर के फैसले के बारे में जानकर दुनिया हैरान रह गई लेकिन मैं बिल्कुल भी शॉक्ड नहीं था। मैं उन्हें लंबे अरसे से जानता हूं। उनमें बहुत टैलेंट है। सिंगिंग के अलावा भी वह बहुत कुछ करना चाहते हैं। ऐसे में अनुराग बसु के लिए अर्जित सिंह रिटायरमेंट की खबर शॉकिंग नहीं था।

अरिजीत सिंह क्या इस नए सफर की करेंगे शुरुआत

इसके अलावा अनुराग बासु ने कुछ ऐसा कहा जो अरिजीत सिंह के नए सफर की शुरुआत करने की तरफ इशारा करती है। दरअसल डायरेक्टर के मुताबिक उन्होंने मुझे बर्फी में असिस्टेंट बनाने के लिए कहा था। फिल्म में मेरी मदद करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई थी। ऐसे में सिंगर नए सफर के तौर पर डायरेक्शन में भी डेब्यू कर सकते हैं ऐसी अफवाहें हैं।

अरिजीत सिंह रिटायरमेंट के बाद क्या म्यूजिक से हमेशा के लिए कहा अलविदा

दरअसल अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी दी कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग में नजर नहीं आएंगे। उनकी कुछ आखिरी गाने इस साल हो सकता है रिलीज हो। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कहा कि वह म्यूजिक को हमेशा के लिए अलविदा नहीं कह रहे हैं लेकिन कुछ अलग करने की कोशिश में हैं।

क्या राजनीति में किस्मत आजमाएंगे अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री कर कर सकते हैं। ऐसी भी अफवाहें आ रही है कि वह इसमें चेहरे के तौर पर दिख सकते हैं। हालांकि इसपर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026