---Advertisement---

50 किलो वेट लॉस करने वाले Arjun Kapoor की तरह डाइट के बाद भी दोबारा आ गई जिद्दी चर्बी! कहीं इस बीमारी का तो नहीं है खतरा, जानें कैसे बचें

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर ने पहले 50 किलो वजन कम किया था लेकिन बाद में उनका वेट बढ़ गया लेकिन इसके पीछे की वजह क्या थी। आइए जानते हैं इसे लेकर पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Arjun Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Arjun Kapoor: बॉलीवुड की दुनिया में इश्कजादे फिल्म से कमाल दिखाने वाले एक्टर ने इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले अपना 50 किलो वजन किया। फैट टू फिट जर्नी उनकी अक्सर चर्चा में रहती है। आज यानी 26 जून को अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार वेट लॉस करने के बाद भी उनकी जिद्दी चर्बी जमा हो गई थी। तमाम डाइट फॉलो करने के बावजूद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उन्हें शरीर में होने वाली असली समस्या का पता चला।ऐसे में आप भी वेट लॉस के बाद अगर इन चीजों से परेशान है तो सावधान हो जाए जानिए डीटेल्स।

एक बार वेट लॉस के बाद दोबारा क्यों बढ़ा Arjun Kapoor का वजन

यूट्यूब चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में बताया गया कि अर्जुन कपूर ने अपना 50 वेट लॉस किया और यह बता दिया कि अगर आप में विल पावर हो और आप डिसिप्लिन होते हैं तो सब संभव है। अर्जुन कपूर की चर्बी एक बार फिर से बढ़ने लगी और उनका वजन बढ़ने लगा। जहां उन्होंने कहा था कि तनावपूर्ण फ्लाइट की वजह से और वजन बढ़ जाता था। ऐसे में एक्सपर्ट ने अभी बताया कि असल में इस दौरान आपका वजन तो बढ़ा है लेकिन आप अपनी एनर्जी को खोने लगते हैं बाद में अर्जुन कपूर के मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वह हाशिमोटो डिजीज से पीड़ित हैं।

जानिए क्या होते हैं हाशिमोटो डिजीज के लक्षण जिससे Arjun Kapoor हुए पीड़ित

अर्जुन कपूर बीमारी के बारे में बात करें तो थायराइड ग्रंथि आपकी गर्दन में होती है। यह आपके शरीर के मुख्य इंसान के रूप में कार्य करता है। आपके मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है और यह निर्धारित करता है कि आप फैट्स को कैसे बर्न करते हैं। एनर्जी का उपयोग कैसे करते हैं। हाशिमोटो डिजीज में आपकी अपनी इम्यून सिस्टम गलती से इस ग्रंथि पर हमला करती है और थायराइड ग्रंथि कमजोर हो जाती है। थकान महसूस होती है और अचानक वजन बढ़ने लगता है। चेहरा फूल जाता है, बाल बहुत ज्यादा झड़ना शुरू हो जाता है। मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ डाइटिंग करने की जरूरत समझ कर इग्नोर करते हैं और एक्सरसाइज करने की कोशिश करते हैं।

क्या हाशिमोटो डिजीज का इलाज है संभव

ऐसे समय में आपको अपने शरीर का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि हाइपोथायरायडिज्म लगभग 11% भारतीयों को प्रभावित करता है और हाशिमोटो डिजीज उसका एकमात्र कारण है। हाशिमोटो डिजीज से अर्जुन कपूर प्रेरित हुए इसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इसका इलाज संभव है। हार्मोन रिप्लेसमेंट मेडिसिन लेने से आप नॉर्मल रह सकते हैं अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से सख्त और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल को फॉलो कर इसे कंट्रोल किया।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026