---Advertisement---

पीआर या सच! लारिसा बोन्सी के बाद क्या Aryan Khan की जिंदगी में नए प्यार ने दी दस्तक, लोग बोले ‘इसे देसी नहीं है पसंद’

Aryan Khan: पहले ब्राजीलियन मॉडल के साथ शाहरुख खान के बेटे का नाम जोड़ा गया था। वहीं इस सब के बीच अब कौन सी नई मिस्ट्री गर्ल सुर्खियों में आ गई है जिसे लंदन में साथ में स्पॉट किया गया तो लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2026 12:49 अपराह्न

Aryan Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: शाहरुख खान बीते दिन अपनी फैमिली गौरी खान, अबराम खान और सुहाना खान सहित आर्यन खान के साथ लंदन में वेकेशन के लिए पहुंचे थे इस सबके बीच अब सोशल मीडिया पर उनके लाडले को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। जब लोगों ने इसे देखा तो आखिर आर्यन खान के साथ कौन है यह जाने के लिए इंटरनेट बेताब नजर आई। आखिरकार उस मिस्ट्री गर्ल से पर्दा पूरी तरह से उठ गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग मजे लेने में पीछे नहीं है। किसी समय में ब्राज़ीलियन एक्ट्रेस और मॉडल के साथ आर्यन खान का नाम जोड़ा जा रहा था लेकिन अब नई मिस्ट्री गर्ल कौन है।

कौन है आर्यन खान की नई मिस्ट्री गर्ल

Is this true? First time gossip has not been picked up from reddit ig lol. Maybe he himself leaked it.
byu/GettingFamous4 inBollyBlindsNGossip

दरअसल सोशल मीडिया पर कई शेयर शेर की जा रही है जिसकी झलक खुद मिस्ट्री गर्ल ने लोगों को दिखाई है। वायरल फोटोज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से आर्यन खान उस लड़की के काफी करीब नज़र आ रहे हैं। बता दे कि मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि सिंगर आर्टिस्ट विनी टकाएर है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 11000 फॉलोअर्स है जहां अपने फैंस को वह म्यूजिक और ट्रैवल के अपडेट शेयर करती हैं।

आर्यन खान को लेकर क्या बोल रहे लोग

सिंगर और आर्टिस्ट विनी टकाएर के साथ आर्यन खान की झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे कथित तौर पर लंदन का बताया जा रहा है। जहां देखा जा सकता है कि दोनों ने मैचिंग ब्लैक ड्रेस पहने हुए हैं और कसीनो के बाहर अपनी कार का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जब यह फोटोज वायरल हुई तो लोग इस पर बातें बनाने में पीछे नहीं है जहां कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ दोस्त है। कुछ ने इसे डेटिंग का नाम दिया है। वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि भाई को देसी पसंद नहीं है। एक ने कहा इनके लिए यह सब नॉर्मल है।

पहले Aryan Khan का इस विदेशी हसीना संग जुड़ा था नाम

बता दे कि आर्यन खान का नाम इससे पहले ब्राजिलियाई एक्ट्रेस और मॉडल लारिसा बोनेसी के साथ जोड़ा गया था जिसे इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान, सुहाना खान भी फॉलो करते हैं। अब इस नई मिस्ट्री गर्ल की पूरी कहानी क्या है यह जानने के लिए लोग इंतजार में हैं। बता दे कि आर्यन खान ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज से निर्देशन में अपना डेब्यू किया है तो वहीं उनका अपना एक क्लॉथिंग ब्रांड भी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026