---Advertisement---

क्या पति से अलग होंगी Asin! फोटोज डिलीट को लेकर हंगामे पर गजनी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Asin: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में तहलका मचा चुकी असिन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वैसे तो एक्ट्रेस इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी है लेकिन वह लोगों के बीच आज भी चर्चा में हैं। इस बीच असिन एक बार फिर सुर्खियों में है और कहा जा रहा है कि वह अपने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2023 1:02 अपराह्न

Asin
Follow Us
---Advertisement---

Asin: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में तहलका मचा चुकी असिन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वैसे तो एक्ट्रेस इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी है लेकिन वह लोगों के बीच आज भी चर्चा में हैं। इस बीच असिन एक बार फिर सुर्खियों में है और कहा जा रहा है कि वह अपने पति से तलाक लेने के लिए तैयार है। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति राहुल शर्मा के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि इस सबके बीच असिन ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो इस तरह की बातें बना रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई।

फैन पेज का बड़ा दावा

दरअसल एक्ट्रेस के एक फैन पेज की तरफ से दावा किया जा रहा था कि शादी के 7 साल बाद एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो रही है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी तस्वीरें भी शेयर डिलीट कर दी है। उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ पति के साथ एक तस्वीर है जिसमें ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। फैन पेज का कहना था की तस्वीरों को डिलीट करने का सिलसिला फरवरी से जारी है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

असिन ने कर दी लोगों की बोलती बंद

जब सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आने लगी तो असिन ने अपने एक पोस्ट के जरिए चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, “अभी हमारी गर्मी की छुट्टियों के बीच हम एक दूसरे के सामने बैठकर नाश्ते का आनंद ले रहे थे और कुछ बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से आधारहीन खबर सामने आई। उस समय की याद आती है जब हम अपने परिवार के साथ घर पर बैठकर हमारी शादी की योजना बना रहे थे और हमने सुना कि हमारा ब्रेकअप हो गया है। सच में? कृपया बेहतर करें इस पर एक शानदार छुट्टी के 5 मिनट बर्बाद होने से निराश हूं आप लोगों का दिन मंगलमय हो।”

दिलचस्प है असिन और राहुल की लव स्टोरी

इस पोस्ट के जरिए असिन ने हिटर्स को इस बात से तो रूबरू करवा दिया कि वह और उनके पति अलग नहीं हो रहे हैं। बता दें कि आशीष और राहुल की मुलाकात बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 2’ के दौरान करवाई थी। इस समय अक्षय ने राहुल और अश्विन को एक-दूसरे से दोस्ती करने के लिए सुझाव दिया लेकिन एक्ट्रेस का ऐसा कोई प्लान नहीं था। वहीं बाद में जब असिन को पता चला कि जिस प्राइवेट जेट पर वह बैठकर जा रही है वह राहुल का ही है तो वह उनकी सादगी की कायल हो गई। वहीं इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुआ और वे बातें करने लगे। 2012 में हुई इस मुलाकात के करीब 4 साल बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। फिलहाल कपल एक बेटी के पेरेंट्स हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026