---Advertisement---

रमजान पर Atif Aslam के घर आई नन्ही परी, बेबी गर्ल की फोटो शेयर कर सिंगर ने कही दिल छूने वाली बात

Atif Aslam: पॉपुलर सिंगर आतिम असलम की जिंदगी में खुशी आई है और उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। सिंगर ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया कि वह एक बार फिर पापा बने हैं और उनके घर एक नन्ही परी आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2023 4:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Atif Aslam: रमजान की शुरुआत के साथ ही पॉपुलर सिंगर आतिफ असलम को एक बड़ा तोफा मिला है या यूं कहें कि उनकी एक दुआ कुबूल हो गयी है। दरअसल आतिफ और उनकी पत्नी 23 मार्च को एक बेटी के माता-पिता बने हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ खबर साझा की और बच्ची की तस्वीर दिखाई। अपनी पोस्ट में आतिफ लिखते हैं कि कैसे बेटी उनके दिल की रानी है और वह उसे अपने जीवन में पाकर कितने खुश हैं। सिंगर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

फोटो शेयर कर आतिफ ने कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

आतिफ असलम का कहना है कि वह इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्ची की पहली तस्वीर भी शेयर की है। बेटी की फोटो शेयर कर आतिफ ने कहा, “आखिर इंतजार खत्म हुआ। मेरे दिल की नई रानी आ गई है। बच्चे और सारा दोनों ठीक हैं। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा अतीफ असलम से रमजान मुबारक।”इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहते हैं आतिफ

आतिफ असलम इंडस्ट्री में काफी चर्चित गायक हैं। बता दें कि आतिफ की सारा भरवानी से 2013 में शादी हुई थी और उनके दो बेटे हैं। उन्होंने हिंदी के सुपरहिट गाने को अपनी आवाज दी है। सिंगिंग और डेशिंग लुक की वजह से आतिफ को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

फैंस और सेलेब्स लुटा रहे हैं प्यार

आतिफ ने बेटी की तस्वीर शेयर की तो सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही है। फोटो पर पाकिस्तानी एक्टर अहमद अली बट्ट ने लिखा, “माशाअल्ला, मुबारक हो भाई।” टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने भी आतिफ असलम की बेटी होने पर बधाई दी। इस फोटो पर स्टेबिन बेन ने भी प्यार भेजा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026