---Advertisement---

‘बालिका वधु’ फेम Pratyusha Banerjee का ये ख्वाब हमेशा के लिए रह गया अधूरा, मौत की मिस्ट्री अब तक है अनसुलझी

Balika Vadhu fame Pratyusha Banerjee: सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पॉपुलर हुई प्रत्युषा बनर्जी आज इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस भले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं लेकिन वह फैंस के बीच आए दिन चर्चा में होती हैं। एक्ट्रेस 24 साल की उम्र में सुसाइड कर फैंस को एक गहरा सदमा दी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 9, 2023 5:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Balika Vadhu fame Pratyusha Banerjee: सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पॉपुलर हुई प्रत्युषा बनर्जी आज इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस भले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं लेकिन वह फैंस के बीच आए दिन चर्चा में होती हैं। एक्ट्रेस 24 साल की उम्र में सुसाइड कर फैंस को एक गहरा सदमा दी थी और फैंस आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। एक्ट्रेस इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं लेकिन फैंस इस बात को आज भी जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों उन्होंने सुसाइड को चुना। प्रत्युषा अपने पीछे अधूरी ख्वाहिश छोड़ गई।

इस अधूरी ख्वाहिश को छोड़ गईं प्रत्युषा

प्रत्युषा ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था। एक्ट्रेस के माता-पिता ने राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाया। वहीं राहुल ने आरोप लगाया था कि प्रत्युषा के माता-पिता ने उनके नाम पर एक बड़ा कर्ज लिया था जिसे वह चुका नहीं पा रही थी। एक्ट्रेस ने इसलिए यह बड़ा कदम उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस राहुल से शादी करना चाहती थी और जल्द से जल्द मां बनना चाहती थी लेकिन एक्ट्रेस की यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।

Also Read- TARA SUTARIA के इन 5 BIKINI LOOK को देख दिल हार बैठेंगे आप, हर तस्वीर में बोल्डनेस से बरपा रही हैं कहर

करियर में हिट रही हैं प्रत्युषा

बता दें कि जमशेदपुर की रहने वाली प्रत्युषा 2010 में हीरोइन बनने के लिए मुंबई आईं। उन्होंने बहुत कम समय में अलग मुकाम हासिल कर टेलीविजन की दिग्गज अदाकारा बन गयी। उन्होंने करियर में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बिग बॉस’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘सावधान इंडिया’, ‘स्वरागिनी’ जैसे सीरियल में नजर आई और फैंस के दिलों में बस गयी। लेकिन, अचानक एक्ट्रेस इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं। उनका यूं इस दुनिया से जाना फैंस को गंवारा नहीं था लेकिन मौत वह सच्चाई है जिसके आगे किसी का बस नहीं चलता है।

लव लाइफ में खुश नहीं थी प्रत्युषा

मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्युषा बिजनेसमैन मकरंद मल्होत्रा ​​के साथ रिलेशनशिप में थीं। यह रिलेशन किसी कारण से ज्यादा दिन नहीं टिका और दोनों अलग हो गए। बाद में वह निर्माता राहुल राज सिंह को डेट कर रही थी। दोनों एक सीरियस रिलेशन में थे और शादी की खबरें भी थी लेकिन 2016 में प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर दी। दोनों लिव-इन में रह रहे थे। वहीं प्रत्युषा का नाम विकास गुप्ता संग भी जुड़ा था।

ये भी पढ़ें: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026

Vimal Elaichi Controversy

अगस्त 16, 2026

Saif Ali Khan

अगस्त 16, 2026

Govinda

अगस्त 16, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2

अगस्त 16, 2026

Yash

अगस्त 16, 2026