---Advertisement---

Barbie ने इस मामले में रचा इतिहास, वंडर वुमन से आगे निकलकर ग्रेटा ने हासिल की ये उपलब्धि

Barbie: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं साउथ फिल्मों का बोलबाला है लेकिन इस सब के बीच एक हॉलीवुड फिल्म बाजी मारते हुए अपने नाम ताबड़तोड़ रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। यह ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि फिल्म ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 1:15 अपराह्न

barbie
Follow Us
---Advertisement---

Barbie: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं साउथ फिल्मों का बोलबाला है लेकिन इस सब के बीच एक हॉलीवुड फिल्म बाजी मारते हुए अपने नाम ताबड़तोड़ रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। यह ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि फिल्म की निर्देशक भी रिकॉर्ड बना चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘बार्बी‘ की जो 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कमाई के मामले में ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। फिल्म 3 हफ्ते के बाद कमाई के मामले में काफी आगे है। वहीं इस फिल्म की निर्देशक ग्रेटा गेरविग ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है या पूरी खबर।

कमाई में नहीं है ‘बार्बी’ का कोई जवाब

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और ऐसे में ग्रेटा के नाम भी एक बड़ी उपलब्धि आई है। दरअसल कहा जा रहा है कि यह फिल्म 3 हफ्ते के भीतर 8268 करोड़ की कमाई कर चुकी है जो किसी भी महिला डायरेक्टर द्वारा की गई कमाई से कहीं अधिक है। जी हां, ऐसे में ग्रेटा ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है और वह सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला डायरेक्टर बन गई है। 1200 करोड़ की बजट में बनी ‘बार्बी’ फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि इसकी कमाई अभी भी जारी है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म अपनी बजट से 5 गुना से भी ज्यादा अधिक कमाई कर चुकी है।

कैसे पैटी को ग्रेटा ने दी मात

अगर रिपोर्ट की माने तो ग्रेटा से पहले ‘वंडर वुमन’ फिल्म की डायरेक्टर पैटी जेनकिन्स का नाम सबसे अधिक कमाई करने वाली डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल था लेकिन अब ग्रेटा ने इसे अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अगर रिपोर्ट की मानें तो ‘वंडर वुमन’ ने 6780 करोड़ की कमाई की थी लेकिन 3 हफ्ते के भीतर ही ‘बार्बी’ इस फिल्म को पछाड़कर दुनिया भर में परचम लहरा चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026