---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 6: थिएटर में विक्रम भट्ट का खौफ, 6 दिनों में निकाला कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ का दम!

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 6: थिएटर में विक्रम भट्ट की मूवी हॉन्टेड 2 का भौकाल देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों का हाल बेहाल है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 12:51 अपराह्न

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 6: लंबे समय के बाद बॉलीवुड की चार फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में जंग रही हैं। इन  चारों को 12 जून 2026 को रिलीज किया गया था।  इनमें विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हॉन्टेड 2’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और मनोज बापेयी की ‘गवर्नर’ है। इन चारों के बीच कलेक्शन कि जंग चल रही है।

कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata फिल्म का कलेक्शन गिरा

कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्मभारत भाग्य विधाता’ को भी रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं।  ये मुम्बई में 2008 में हुए आतंकी हमले की सच्ची घटना दिखाते अस्पताल और नर्स स्टाफ की कहानी पर आधारित है। इसका बजट  50 करोड़ के आस-पास है। इस मूवी ने रिलीज के छठे दिन 55 लाख का कलेक्शन 1588 शोज से किया है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन सिर्फ 7.25 करोड़ रुपए है जो कि, बेहद कम है।

दिलजीत दोसांझ की Main Vaapas Aaunga  फिल्म का हाल बेहाल

मैं वापस आऊंगा  भी 12 जून 2026 को रिलीज की गई थी। इसमें दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ हैं। ये एक लवस्टोरी है।  जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का बजट  70 करोड़ के आस-पास है। रिलीज के छठे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 2056 शोज से हुआ है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 18.73 करोड़ रुपए है। मूवी बहुत स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

मनोज बाजपेयी की Governor  फिल्म को दर्शकों ने नकारा!

मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर को भी 12 जून 2026 को रिलीज किया गया था।  इसका बजट 125 करोड़ के आस-पास है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 33 लाख रुपए कमाए है। ये कलेक्शन 1120 शोज से हुआ है। गवर्नर फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 4.74 करोड़ रुपए हो चुका है। ये भारत में 1991 के दौरान आयी भयंकर आर्थिक मंदी पर आधारित है।  इस स्थिति को देश से निकालने के लिए गवर्नर ए. रामनन ने बड़े फैसले लिए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को रिझाने में पूरी तरह नाकाम रही है। रिलीज के छठे दिन इस हॉरर फिल्म ने 33 लाख का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1120 शोज से हुई है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 5.65 करोड़ रुपए हो चुका है। ये बहुत कम रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

Haunted 2 Box Office Collection Day 6  कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ पर पड़ा भारी

इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी हॉरर फिल्म हॉन्टेड 2 दे रही है। इसमें मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म का बजट  15 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने एक हफ्ता होने से पहले ही सारी लागत निकाल ली है। बुधवार को हॉन्टेड 2 ने 1.40 करोड़ का कलेक्शन 4180 शोज से किया है। हॉन्टेड 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.31 करोड़ रुपए हो चुका है। ये अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। इस इकलौती फिल्म ने कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों का दम निकाला हुआ है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

जून 18, 2026

Deewane Hain Song

जून 18, 2026

Peddi Box Office Collection Day 14

जून 18, 2026

Preity Zinta

जून 18, 2026

Alia Bhatt

जून 18, 2026

Sara Arjun

जून 18, 2026