---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: खेसारी लाल यादव का गाना ‘खिलाईब चटनियां ए राजा’ रिलीज, इस हसीना संग धमाल मचाते दिखे ट्रेंडिंग स्टार

Bhojpuri Hot Video: खेसारी लाल यादव और प्रीति का एक गाना 'खिलाईब चटनियां ए राजा' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें दोनों के अंदाज और दिलकश डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस इस वीडियो पर ताबड़तोड़ लाइक करते दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2023 1:57 अपराह्न

Bhojpuri Hot Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि खेसारी अपने अलग अंदाज से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर लेते हैं। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि सिंगिंग के मामले में भी ट्रेडिंग स्टार का कोई जवाब नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक गाना ‘खिलाईब चटनियां ए राजा’ काफी चर्चा में है जो आज ही रिलीज किया गया है। इस गाने में प्रीति नजर आ रही है और कहने में दोराय नहीं है कि दोनों का अंदाज वाकई काफी दिलकश है। खेसारी और एक्ट्रेस के बीच की केमिस्ट्री से लेकर डांस तक देखने लायक है और यह वीडियो चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या खास है वीडियो में।

खुलेआम रोमांस करते दिखे खेसारी

भोजपुरी हसीना के साथ खुलेआम रोमांस करते हुए खेसारी लाल यादव को देख लोग भी ओवर एक्साइटेड हो गए हैं। यह वीडियो वाकई फैंस के लिए खास है क्योंकि खेसारी का अंदाज हर बात से हटके है। इस गाने की बात करें तो ‘खिलाईब चटनियां ए राजा’ में खेसारी एक बार फिर डैशिंग बॉय बने हुए नजर आ रहे हैं तो प्रीति लहंगा चोली में कहर बरपा रही है। वीडियो में दोनों की अदाएं और उनके बीच का डांस देख लोगों की बोलती बंद हो गई है। यह वाकई हर बार से अलग है।

खेसारी की आवाज का चला जादू

‘खिलाईब चटनियां ए राजा’ गाने की बात करें तो इसे वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल से 3 दिसंबर 2023 को जारी किया गया है। इसे अब तक 42000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘राजा जानी’ से लिया गया है। वही खास बात यह है कि इसे खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव के हैं तो म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का है। खेसारी की एक्टिंग और उनकी आवाज उनके फैंस के लिए किसी डोज से कम नहीं है और निश्चित तौर पर यह गाना भी ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल होने के लिए बेस्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026