---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3: क्या कार्तिक संग Akshay kumar दिखाएंगे फ्रेंचाइजी फिल्म में जलवा! डायरेक्टर ने खोल दी पोल

Bhool Bhulaiyaa 3: फ्रेंचाइजी फिल्म ‘भूल भुलैया’ को लोग काफी पसंद कर चुके हैं। वही फिलहाल दो हिट देने के बाद तीसरी कड़ी के लिए डायरेक्ट तैयार हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चॉकलेटी स्टार कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं और इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2024 2:05 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:12 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3: फ्रेंचाइजी फिल्म ‘भूल भुलैया’ को लोग काफी पसंद कर चुके हैं। वही फिलहाल दो हिट देने के बाद तीसरी कड़ी के लिए डायरेक्ट तैयार हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चॉकलेटी स्टार कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं और इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है। वहीं हाल ही में इस बात की भी जानकारी सामने आई कि फिल्म में मंजूलिका यानि विद्या बालन भी होंगी। अब खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। खुद डायरेक्टर अनीस ने इस बारे में रिलीज से पहले ही पोल खोल दी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों है चर्चा में।

Bhool Bhulaiyaa 3 में अक्षय को लेकर खुलासा

अनीस बज्मी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में काम तो करना चाहते हैं लेकिन इसमें उनके लिए कुछ है नहीं। इस बारे में उन्होंने कहा, “नहीं, अक्षय कुमार भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं है। मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हूं लेकिन दुख की बात यह है कि मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बन पाया जहां वह साथ में काम कर सके। लेकिन हम भविष्य में एक साथ जरूर काम करेंगे।” कहा जा रहा है कि Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू होगी और 10 मार्च की तारीख तय है लेकिन डेट को कंफर्म नहीं किया।

Bhool Bhulaiyaa 3 हो पाएगी अक्षय के बिना हिट

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2007 में ‘भूल भुलैया’ फिल्म आई थी जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी ने तबाही मचाई थी। वहीं अब भूल भुलैया 3 में भी एक बार फिर विद्या बालन को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या अक्षय कुमार के बिना यह फिल्म सुपरहिट हो पाती है और एक बार फिर जलवा दिखा पाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026