---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18: मंडे ने बढ़ाई अक्षय कुमार की टेंशन! जानें क्यों रिकॉर्ड तोड़ कमाई में आयी भयंकर गिरावट?

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फिल्म का अचानक से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स को झटका लगा है। इस मूवी का मुकाबला रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' फिल्म से है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18:  अक्षय कुमार की ‘भूत बंगाला’ स्लो रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस हॉरर कॉमेडी पर रितेश देशमुख और सलमान खान की ‘राजा शिवाजी’ भी कुछ खास असर नहीं डाल सकी है।  लगभग 120 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म 227.97 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन रिलीज के 18 वें दिन मूवी की कमाई में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद फिल्म मेकर प्रियदर्शन की टेंशन बढ़ गई है।  इन आंकड़ों ने फिल्म का 250 करोड़ तक पहुंचने के सपने को झटका दिया है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18 कितना हुआ?

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’  फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन 1.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4054 शोज से हुई है। भूत बंगला ने भारत में 171.32 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों में अभी तक अक्षय कुमार की ये फिल्म 56.65 करोड़ रुपए कमा चुकी है।लंबे समय के बाद खाड़ी देशों में अक्षय कुमार की फिल्म का इतना तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। भूत बंगाला का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  27.97 करोड़ रुपए हो चुका है। आने वाले दिनों में ये 250 करोड़ तक पहुंच सकता है। लेकिन सोमवार अचानक हुई इस गिरावट ने अक्षय कुमार सहित मेकर्स की परेशानी बढ़ा दी है। आपको बता दें, भूत बंगला का बजट 120 करोड़ के आस-पास है।ये अपना बजट निकालकर अब प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। वहीं, विदेशों में भी इसका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

 अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में क्यों आयी गिरावट?

प्रियदर्शन बॉलीवुड के कॉमेडी फिल्म बनाने वाले बड़े डायरेक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। वो जब भी अक्षय कुमार, असरानी, राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी को साथ लेकर आए हैं, तभी उन्होंने सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस बार भी उनकी फिल्म काफी चल रही है। सिनेमाघरों में फिल्म का मुकाबला रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ फिल्म से है। लेकिन सोमावर को दोनों की फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण रविवार को हुई छप्पर फाड़ कमाई माना जा रहा है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि , आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026