---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: बढ़ते शोज के साथ गिरा ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन , क्या अक्षय कुमार नहीं तोड़ पाएंगे ये रिकॉर्ड?

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज के 21वें दिन काफी गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 8, 2026 11:54 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21:  अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई में रिलीज के 21वें दिन बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है। मूवी का कलेक्शन गिरने से मेकर्स के लिए 250 करोड़ का आंकड़ा पार करना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। बीते दिन ‘भूत बंगला’ के शोज तो बढ़े हुए दिखे लेकिन कमाई कम हुई है। जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि,  क्या अब  परेश रावल,  दिवंगत असरानी, राजपाल यादव और अक्षय कुमार अपनी कॉमेडी से जनता को खुश नहीं कर पा रहे हैं।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21 कितना हुआ?

‘भूत बंगला’ ने गुरुवार को 1.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4923 शोज से हुई है। भारत में ये हॉरर कॉमेडी टोटल 177.98 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, अभी तक का ओवरसीज कलेक्शन 56.95 करोड़ रुपए है। भूत बंगला का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 234.93 करोड़ रुपए हो चुका है। जिस तरह से फिल्म की कमाई स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देख मेकर्स के लिए 250 करोड़ तक पहुंचना चुनौतीभरा लग रहा है। हांलकि ये हॉरर कॉमेडी 120 करोड़ के बजट से बनी हुई है और ये अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। प्रिय दर्शन उम्मीद कर रहे हैं कि,  वीकेंड पर शायद मूवी  के कलेक्शन में उछाल दर्ज हो।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

 अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फिल्म ने तोड़ कई रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ मूवी साल 2026 की एक बड़ी हिट बन गई है। अक्षय कुमार के करियर की ये 20वीं ऐसी फिल्म है जो कि, 100 करोड़ के कलेक्शन को पार कर गई है। ये टॉप हॉरर कॉमेडी  में शामिल हो गई है। वहीं, खाड़ी के देशों में इस फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई करके टोटल ओवरसीज कलेक्शन 56 करोड़ से ज्यादा कर लिया है। ये एक बड़ी हिट बॉलीवुड मूवी बन चुकी है। फिलहाल फैंस और मेकर्स को इसके 250 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026