---Advertisement---

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले शालीन के लिए एक्स वाइफ दलजीत ने मांगा फैंस से सपोर्ट, सोशल मीडिया पर की ये खास अपील

Bigg Boss 16: कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ लगातार सुर्खियों में है और आखिरकार आज वह दिन आ गया है जब इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा। ट्रॉफी के लिए जंग लगातार जारी है और शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। फैंस भी अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट कर रहे हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ लगातार सुर्खियों में है और आखिरकार आज वह दिन आ गया है जब इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा। ट्रॉफी के लिए जंग लगातार जारी है और शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। फैंस भी अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट कर रहे हैं। इस बीच शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने उनके लिए वोट करने की अपील की है। दलजीत फिलहाल अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार चर्चा में है और ऐसे में उनका एक्स हस्बैंड के लिए वोट करने की अपील सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है। आइए जानते हैं आखिर दलजीत ने क्या कहा।

दलजीत ने वीडियो में कही ये बात

दलजीत कौर ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए शालीन के लिए वोट करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा, “बिग बॉस 16 का फिनाले है और ये मुश्किल शोज में से एक है। इसके लिए घर में मौजूद लोगों ने मेहनत की है और यहां तक पहुंचना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है। अब यहां रहना सबके लिए बड़ी बात है और सब डिजर्व करते हैं।” उन्होंने कहा, “आप पांचों को ऑल द वेरी बेस्ट जो सबसे अच्छा है वो जीते।”

Also Read: ‘Bigg Boss 16’ के विनर को लेकर आया नया अपडेट, एमसी स्टैन और प्रियंका नहीं बनेंगे विजेता! सामने आई ये बड़ी वजह

शालीन को वोट करने की दलजीत ने की अपील

वीडियो में दलजीत ने आगे कहा कि “मैं आपलोगों के सामने आज शालीन के लिए वोट करने की अपील करना चाहती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि आप लोग उन्हें वोट करें क्योंकि उन्होंने शो में काफी अच्छा किया है। इतने दिन तक फैमिली से दूर रहना। आरामदाय एक जिंदगी से दूर रहना वाकई मुश्किल काम है। ऐसे में मैं शालीन को शुभकामनाएं देना चाहती हूं। आपलोग उनके लिए जरूर वोट करना।”

आज है बिग बॉस ग्रैंड फिनाले

गौरतलब है कि शालीन और दलजीत अब साथ नहीं है। उन्होंने साल 2009 में शादी की थी लेकिन आपसी तनाव के बाद उन्होंने 2015 में तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम जेयडन है। दलजीत भी बिग बॉस 13 में आई थी लेकिन वोटों की कमी की वजह से घर से बाहर हो गयी थी। वहीं दूसरी तरफ आज बिग बॉस का विनर मिल जाएगा और विनर को ट्रॉफी और 21 लाख 80 हजार रुपये की प्राइज मनी के साथ i10 Nios भी मिलेगी।

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026