---Advertisement---

Bigg Boss 17: मुन्नवर और मन्नारा की दोस्ती में आई दरार! आखिर क्यों सना के खिलाफ खड़े हुए घरवाले

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में मुन्नवर और मन्नारा की दोस्ती को लोग काफी पसंद कर रहे थे। लेटेस्ट प्रोमो को देखने के बाद इतना तो तय है कि दोनों के बीच एक बार फिर भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस बार मुनव्वर खफा नजर आ रहे हैं। वहीं एक और प्रोमो में सना कुछ ऐसा कर जाती है जिसकी वजह से पूरे घरवाले उनके खिलाफ हो जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2023 2:31 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हर दिन अलग-अलग धमाके होते हैं और निश्चित तौर पर कंटेस्टेंट अलग छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस सीजन में कुछ कंटेस्टेंट काफी सुर्खियों में रहे हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा का नाम है। दोनों के बीच दोस्ती और बहस हर बार चर्चा में रहती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या हमेशा के लिए टूट जाएगी मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती। आइए देखते हैं क्या है प्रोमो में।

क्यों मन्नारा से खफा नजर आए मुन्नवर

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें मुनव्वर फारूकी से मन्नारा चोपड़ा यह कहती हुई नजर आती है कि तुम मेरे वैसे दोस्त नहीं रहे जो तुम दिमाग वाले मकान में थे। वहीं मुनव्वर मन्नारा से काफी खफा नजर आती हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस रो रही होती हैं। बीते एपिसोड में करण जौहर ने मुनव्वर के सामने मन्नारा और अंकिता की दोस्ती की पोल पट्टी खोलकर काफी कुछ कहा था। वहीं अब दोनों के बीच भिड़ंत दिखाई दे रही है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या दोनों की दोस्ती टूट जाएगी। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कलर्स टीवी ने लिखा, “आखिर क्या हुआ ऐसा जिससे मुन्नवर और मन्नारा की दोस्ती में आई दरार।”

आखिर क्यों निशाने पर आई सना

एक और प्रोमो बाकी काफी जबरदस्त है जिसमें सना गेम खेलती हुई नजर आ रही है। दरअसल बिग बॉस की तरफ से उन्हें स्पेशल ऑफर दिया जाता है जिसमें घर वालों के आधे राशन के बदले उन्हें घर के काम से फ्री होने का ऑफर मिलता है। सना बिग बॉस के ऑफर को स्वीकार कर घर वालों के राशन की कुर्बानी देती हैं। ऐसे में पूरे घरवाले सना के खिलाफ नजर आ रहे हैं और उन्हें खाना न देने की भी बात कह रहे हैं। अब क्या करेगी सना और कौन देगा उनका साथ यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026