---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘हे प्रभु क्या क्या देखना…’ Salman Khan को चाय पिलाने आया Dolly Chaiwala, यूजर्स बोले- ‘कुछ तो शर्म करो’

Bigg Boss 18: डॉली चाय वाला बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले सुर्खियों में आ गया है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में या फिर गेस्ट के तौर पर आते हैं। इस खबर ने हलचल मचा दी है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2024 8:53 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) इंटरनेट सेंसेशन जो किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना रहता है। चाय बेचने वाला यह शख्स आज पूरे देश में पॉपुलर है। इस सब के बीच बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत से पहले यह खबर सामने आई थी कि वह इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं। बाद में कंटेस्टेंट के तौर पर वह घर में नहीं आए लेकिन अब जो हो रहा उसे देखने के बाद इतना तो तय है कि वीकेंड के वार पर सलमान के शो में तड़का लगाने के लिए डोली चायवाला पहुंच रहे हैं। इस खबर को सुनने के बाद यूजर्स जमकर मजे लेने लगे। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Bigg Boss 18 जाने से पहले Dolly Chaiwala ने Salman Khan को लेकर कहीं ये बात

डॉली चायवाला को बिग बॉस के सेट के बाहर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह पैपराजी से भी बात करते हुए नजर आए। वीडियो में डॉली चायवाला से जब पैप्स पूछते हैं क्या आप सलमान खान को चाय पिलाने के लिए आए हैं। इस पर वह जवाब देते हैं कि आप जैसा समझ लीजिए आया तो मैं बिग बॉस में हूं। मैं उनसे मिलकर यही कहूंगा कि मैं कभी सोचा भी नहीं था कि मैं उनसे कभी मिल पाऊंगा। वहीं इस दौरान वह बताते हैं कि मैं मालदीव में उनके छोटे भाई से मिला था और खास बात यह है कि सलमान खान और मेरा बर्थडे एक ही दिन पर है।

Dolly Chaiwala को लेकर Bigg Boss 18 फैंस क्या कह रहे

वहीं @BiggBoss_Tak की तरफ से जब डॉली चायवाला के इस वीडियो को शेयर किया गया तो लोग जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा, “बस नेक्स्ट गेस्ट में ही जा रही हूं बिग बॉस में।” एक यूजर ने कहा हे प्रभु क्या-क्या दिन देखने पर रहे हैं। एक ने कहा, “अब इसे भी देखना पड़ेगा।” एक यूजर ने कहा चाय वाले की फेमस चाय अब बिग बॉस के घर पर भी देखने को मिलेगी देखना दिलचस्प होगा कि यह चाय सलमान खान पीते हैं या बिग बॉस खुद। एक यूजर ने लिखा, “हे प्रभु क्या-क्या देखना पड़ रहा है।”

कौन है Bigg Boss 18 में नजर आने वाले Dolly Chaiwala

जहां तक बात डॉली चायवाला की करें तो उनका असली नाम सुनील पाटिल है। वह अपने चाय बनाने के यूनिक अंदाज को लेकर जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो और तस्वीरें लोगों के बीच काफी चर्चा में होते है और निश्चित तौर पर सोशल मीडिया सेंसेशन के लिस्ट में टॉप पर शुमार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026