---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘इतनी इनकी हैसियत और औकात नहीं…’ Ravi Kishan के सामने गुंडागर्दी दिखाते नजर आए Rajat Dalal! Vivian Dsena को दे डाली धमकी

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना और रजत दलाल के बीच एक बार फिर जुबानी जंग, आखिर किसे मिला रवि किशन का सपोर्ट, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद यूजर्स रह गए हैरान। आइए देखते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2024 12:32 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और रजत दलाल (Rajat Dalal) वह दो नाम जिसे बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ही अपने मुद्दे पर बात रखने में पीछे नहीं रहते हैं हालांकि जब भी ये आमने-सामने आते हैं तो घर में बवाल मत जाता है। ऐसे में रवि किशन के सामने एक बार फिर दोनों के बीच तू तू मैं मैं देखने को मिली और सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। प्रोमो को देखने के बाद यह तो तय है कि एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। वहीं इसमें रवि किशन भी रजत दलाल को रोस्ट करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आखिर क्या है खास।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena को लेकर क्या कह गए Rajat Dalal

प्रोमो वीडियो की बात करें तो रवि किशन इसमें कहते हैं कि “रजत बाबू बाहर की जो छोटी- छोटी-छोटी धमकियां क्यो देते हो।” इस पर विवियन की आवाज आती है कि “जो असली पावरफुल आदमी होता है वह धमकियां नहीं देता है वह सीधा कर देता है अभी इनकी उम्र ही क्या हुई है अभी तक अपनी जिंदगी में देखा ही क्या है।” इस पर रजत दलाल कहते हैं कि “मैं विवियन भाई जैसे हाथ जोड़ते कान पकड़ते देखे हैं और मुर्गा बनाकर रोड पर चलते देखें और उम्र वगैरह की बात तो इनकी इतनी हैसियत और औकात नहीं।”

Bigg Boss 18 में Ravi Kishan ने किया Rajat Dalal को रोस्ट

आग में घी डालने का काम करते हुए रवि किशन कहते हैं कि “अगर विवियन बाबू आपको गलत लगते हैं तो आप यहां पर उन्हें गलत करके दिखाएं।” इस पर रजत कहते हैं कि आप एक बार कॉन्ट्रैक्ट हटवा दो मैं उनकी क्या-क्या साफ करवा देता हूं। इस पर विवियन को सपोर्ट करते हुए रवि किशन कहते हैं कि “जीवन में बिना हाथ उठा खेल तो वो है।” इस पर रजत दलाल कहते हैं कि जीवन में पहली बार ही बिग बॉस आया। इस पर रवि किशन कहते हैं कि सब कोई पहली बार ही आता है कोई 10 बार थोड़ी आता है।

Bigg Boss 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद क्या आएंगे बदलाव

वहीं प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की घर में एंट्री होती है। एंट्री से पहले ही वे बवाल करते हैं कंटेस्टेंट को लेकर वे अपनी अपनी राय देते हैं। इस दौरान दिग्विजय कहते हैं कि विवियन डीसेना होगा कलर्स का लाडला लेकिन मैं यहां जनता का लाडला बनने आया हूं तो वही कशिश कपूर अभिषेक कुमार और ईशा सिंह पर निशाना साधती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karisma Kapoor

जून 25, 2026

Goiter

जून 24, 2026

Vitamin D

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026