---Advertisement---

Bigg Boss 18: रियलिटी चेक! बेघर होने के बाद Alice Kaushik के बदले तेवर, Rajat Dalal को अलग अंदाज में किया रोस्ट

Bigg Boss 18: शो से बाहर आने वाली एलिस कौशिक रजत दलाल को अलग अंदाज में मजे लेती हुई नजर आई। उन्होंने अपनी बात इशारों इशारों में कह दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2024 6:54 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: एलिस कौशिक बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर से बेघर हो चुकी हैं और बाहर आने के बाद अपने इंटरव्यू में वह मुखर नजर आ रही है। हर इंटरव्यू में अपनी बात बेबाकी से रखने वाली एलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव है। ऐसे में लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी की बात करें तो एलिस रजत दलाल (Rajat Dalal) को रोस्ट करती हुई नजर आई हैं। दरअसल फैन बेस के एक वीडियो को शेयर कर एलिस ने निशाना साधा है। आइए देखते हैं आखिर किस तरह एलिस रजत को रियलिटी चेक देती हुई नजर आई और क्यों वह चर्चा में है।

Bigg Boss 18 फेम Alice Kaushik का Rajat Dalal को लेकर बदला रंग

दरअसल एलिस कौशिक के इस वीडियो को फैन इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, “जबकि घर के सभी पुरुष चुप रहना पसंद कर रहे थे या सच बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। वह वहीं खड़ी थी अकेली शेरनी की तरह तथ्य उगल रही थी वह दहाड़ रही थी।” वहीं इस वीडियो में दिखाया जाता है कि रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना को ट्रोल करते समय एलिस कौशिक को लेकर कहते हैं, “और दूसरी आज तक नहीं बोली।”

Bigg Boss 18 से निकलकर Alice Kaushik ने फैंस के वीडियो से दिया जवाब

इस वीडियो को एलिस कौशिक के फैन ने एडिट किया है और इसे काफी अलग तरीके से बनाया गया है। इस वीडियो में दिखाया जाता है कि एलिस कौशिक रजत दलाल के सामने खड़ी होकर उनके गाली देने पर सवाल उठाती हुई नजर आई है। इस वीडियो को शेयर कर खुलेआम एलिस कौशिक ने रजत दलाल को रोस्ट करने की कोशिश की है। वहीं उनके फैंस उन्हें शेरनी बुला रहे हैं।

Bigg Boss 18 में Alice Kaushik की दोस्ती बन गई यादगार

बिग बॉस 18 के घर में एलिस कौशिक मेकर्स की तरफ से टॉप 2 फ्यूचर कंटेस्टेंट बनकर गई थी। हालांकि वह अपने गेम से जनता का दिल नहीं जीत पाई और उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। बिग बॉस के घर में उनकी दोस्ती को काफी पसंद किया गया। अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डिसेना और एलिस कौशिक की दोस्ती इस सीजन में काफी चर्चा में रहा और उन्हें एक साथ जबरदस्त बॉन्ड शेयर करते हुए देखा गया।

Alice Kaushik के मुताबिक कौन है Bigg Boss 18 का विनर

वहीं शो से निकलने के बाद एलिस कौशिक लगातार मुखर है और अपनी बात बेबाकी से रख रही हैं। उन्होंने करणवीर मेहरा को लेकर कहा है कि वह एक ऐसे कंटेस्टेंट है जिसे वह कभी मिलना पसंद नहीं करेंगे और वह उन्हें सबसे शो में सबसे कम पसंद आए हैं। वहीं एलिस कौशिक के मुताबिक शो के विनर विवियन डीसेना बन सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026