---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘सठियाई हुई मौसी कन्फ्यूज मौसा’ Vivian Dsena और Abhishek Mishra आखिर किस कंटेस्टेंट की उड़ा रहे खिल्ली, देखें यहां

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा सारा आफरीन खान को सठियाई मौसी का टैग देते हैं और उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं।आइए देखते हैं वीडियो में क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 6:59 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18:  बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में  विवियन डीसेना (Vivian Dsena), अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक एक टीम के तौर पर साथ है। वे एक दूसरे के साथ यूनिक बॉन्ड शेयर करते हैं। हालांकि टाइम गॉड विवियन के नॉमिनेशन टास्क के बाद घर का माहौल बदल गया क्योंकि सारा आरफीन खान नॉमिनेशन के बाद बौखला उठी और ऐसे में वह विवियन और ईशा पर जिस तरह से गुस्सा निकालती है उसकी वजह से घर में बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन इस सब के बीच विवियन और अविनाश बात करते हुए आखिर किस कंटेस्टेंट को कहते हैं सठियाई हुई मौसी कंफ्यूज मौसा, आइए जानते हैं।

Bigg Boss 18 में कौन है ‘सठियाई मासी

दरअसल विवियन डीसेना, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा सारा आरफीन खान के अजीबोगरीब बर्ताव को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान अविनाश कहते हैं कि सठियाई हुई मौसी तो विवियन कहते हैं सठियाई हुई मौसी कंफ्यूज मौसा। वहीं इस दौरान ईशा सिंह कहती नजर आती है कि ब्लू लाइट में उन्हें देखने के बाद मैं डर गई थी इस दौरान में आपस में बात करते हैं कि माइंड कोच की वाइफ को माइंड कोचिंग की जरूरत है।

Bigg Boss में क्या एक्टिंग कर रही है यह कंटेस्टेंट

विवियन और ईशा सिंह के साथ अविनाश मिश्रा की ये बातें सुनने के बाद यह साफ है कि उन लोगों को सारा आरफीन खान का बर्ताव ठीक नहीं लग रहा है। यह उन्हें एक्टिंग लग रहा है।ईशा सिंह इस दौरान कहती है कि “वह माइंड कोच नहीं बहुत बड़ी एक्टर है। वह लोगों को एक्टिंग के लिए कहती है लेकिन सबसे बड़ी एक्टिंग करने में माहिर तो वह खुद है। “

Bigg Boss 18 में नॉमिनेट होने के बाद बौखला उठी Sara Arfeen Khan

इसे शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने लिखा, “विवियन ईशा और बाकी सारा के अजीब बर्ताव के बारे में कर रहे हैं बात, क्या सारा को पता लग जाएगा कि वह उन्हें सठीयाई मौसी कह रहे हैं। जानने के लिए देखिए बिग बॉस।” नॉमिनेशन टास्क के दौरान जब सारा नॉमिनेट होती है तो वह गुस्से में आग बबूला हो जाती है और इस दौरान चीजें फेंक कर विवियन और ईशा सिंह पर हमला करती है जिसके बाद घर में काफी हंगामा होता है। वहीं इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो तजिंदर बग्गा, सारा आरफीन खान, आरफीन खान और चाहत पांडे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026