---Advertisement---

Bigg Boss 18 के लिए Salman Khan की फीस जानकार घूम जाएगा दिमाग, कंगना और अमिताभ से कई गुना ज्यादा चार्ज करते हैं ‘भाईजान’

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान ने ली इतनी फीस, आइए जानते हैं टॉप सेलेब्स के नाम जो टीवी शो के लिए बटोर रहे हैं करोड़ों में पैसे। लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक का नाम है शुमार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2024 1:04 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की प्रोमो की झलक जब से सामने आई है सोशल मीडिया पर होस्ट सलमान खान (Salman Khan) चर्चा में आ गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि सलमान खान शो को होस्ट करने को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और ऐसे में बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान की फीस एक बार फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्यों होस्टिंग के मामले में फिर सुर्खियों में आए भाईजान और कैसे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कंगना रनौत जैसे बॉलीवुड सितारों से कई गुना ज्यादा टीवी शो से कमा रहे हैं भाईजान।

Bigg Boss 18 के लिए Salman Khan ने बढ़ाई फीस

बिग बॉस 18 की बात करें तो बहुत जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है और एक बार फिर बिग बॉस के लिए सलमान खान ने अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस साल एक महीने के लिए करीब 60 करोड रुपए चार्ज कर रहे हैं जबकि बीते साल बिग बॉस 17 में उन्हें एक वीकेंड के लिए 12 करोड़ चार्ज किए जा रहे थे और ऐसे में उनकी फीस 50 करोड़ के आसपास थी।

Amitabh Bachchan की फीस

‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो को होस्ट करने की वजह से अमिताभ बच्चन लगातार फैंस के चहेते रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन लगभग 7.5 करोड रुपए चार्ज करते हैं।

Kangana Ranaut ने किए इतने चार्ज

लॉकअप को होस्ट करने को लेकर कंगना रनौत काफी सुर्खियों में रही थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए करीब 1 करोड रुपए चार्ज की थी।

Rohit Shetty की फीस

टीवी होस्ट की बात करें तो निश्चित तौर पर रोहित शेट्टी का नाम शुमार है। रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करने के लिए लगभग 50000 रुपये चार्ज करते हैं।

Anil Kapoor की होस्टिंग की फीस

अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करने की वजह से खूब सुर्खियों में रहे। शो को कुछ लोगों ने काफी पसंद भी किया लेकिन जब फीस की बात आती है तो अनिल कपूर भी सलमान खान से काफी पीछे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक एपिसोड के लिए वह करीब 2 करोड रुपए चार्ज किए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026