---Advertisement---

Bigg Boss 19 Finale वीडियो देख टॉप 5 का हुआ खुलासा! क्या लाइव वोटिंग से नहीं होगा विनर का फैसला, मेकर्स पलट सकते हैं जीती हुई बाजी

Bigg Boss 19 Finale: क्या बिग बॉस 19 में इस बार लाइव वोटिंग रिजल्ट से विनर का फैसला नहीं होगा। आइए जानते हैं फिनाले की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं है। इस सबके बीच टॉप 5 को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2025 12:53 अपराह्न

Bigg Boss 19 Finale
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस 19 का फाइनल सिर्फ एक हफ्ते दूर है और ऐसे में 7 दिसंबर को इस शो को अपना विनर मिल जाएगा। सलमान खान ने प्रोमो वीडियो में इस बात का खुलासा कर दिया है। बिग बॉस 19 विनर अनाउंसमेंट वीडियो को देखने के बाद यूजर्स यह मान बैठे हैं कि आखिर टॉप 5 कौन है। क्या इस वीडियो में मेकर्स ने यह बता दिया कि टॉप 5 में किसे जगह दी गई है। इसके साथ ही क्या इस बार लाइव वोटिंग के जरिए विनर का फैसला नहीं होगा। आइए जानते हैं आखिर क्यों इस तरह की अफवाहें हो रही है।

Bigg Boss 19 के टॉप 5 में कौन है शामिल

वहीं बिग बॉस 19 फाइनल वीडियो की बात करें तो इसमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे की झलक दिखाई जो देती है लेकिन इस दौरान मालती चाहर नजर नहीं आती है जिसकी वजह से लोगों का मानना है कि बिग बॉस 19 के टॉप 5 में मालती नहीं होगी लेकिन इसकी घोषणा नहीं की गई है क्योंकि वोटिंग लाइन मंगलवार तक जारी है। वैसे यह देखना दिलचस्प होने वाला है क्या वाकई मालती का सफर शो में खत्म हो जाता है।

क्या नहीं होगा लाइव वोटिंग से बिग बॉस 19 में विनर का फैसला

इसके साथ ही सलमान खान ने बिग बॉस 19 प्रोमो वीडियो में यह भी कहा है कि जिओ हॉटस्टार पर फिनाले को 9 बजे तो कलर्स पर 10:30 बजे देखा जा सकता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठा है कि क्या लाइव वोटिंग नहीं होगा। हालांकि क्या लाइव वोटिंग के जरिए विनर को चुना जाएगा या देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा लेकिन लोगों के बीच अफवाहें शुरू हो गई है।

क्या बिग बॉस 19 फिनाले को लेकर बोल रहे लोग

अगर लाइव वोटिंग नहीं होती है तो बिग बॉस 19 फैंस के पास पहले ही मौका है वह अपने पसंदीदा को जीता सकते हैं लेकिन लोग बिग बॉस 19 मेकर्स पर सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि सिर्फ वहीं जीत सकता है जो मेकर्स का फेवरेट हो। हालांकि लोग हर सीजन में इस तरह की बातें बनाने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर फाइनल की रात ट्रॉफी किसे मिलती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

David Dhawan

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 21, 2026