---Advertisement---

Bigg Boss 19: क्या जीशान और अमाल को तान्या मित्तल देंगी धोखा? गौरव खन्न से बढ़ाई नजदीकियां

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल की नजदीकियां गौरव खन्ना के ग्रुप से बढ़ रही हैं। जिसको लेकर फैंस को लग रहा है कि, वो गेम को पलट सकती हैं। तान्या मित्तल इस समय अमाल मलिक और जीशान कादरी के ग्रुप में हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 20, 2025 12:11 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस को नया कैप्टन अभिषेक बजाज के रुप में मिल गया है। ऐसे में अमाल मलिक और जीशान कादरी की टीम को बड़ा झटका लगा है। अभिषेक ने कैप्टन बनते ही अपने रंग दिखाने शुरु कर दिए हैं। वो घरवालों पर रुल करते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी के साथ मिल-जुलकर काम करने की बात भी कही है। करीब 4 हफ्तों के बाद गौरव खन्ना की टीम को ये बड़ी सफलता मिली है। जिसका जश्न वो जमकर मना रहे हैं। इस बीच अचानक से शो में तान्य मित्तल के तेवर बदलते दिखे हैं, वो गौरव खन्ना की तारीफ करती हुई दिखी हैं।

Bigg Boss 19 में क्या अब तान्या मित्तल बढ़ाएंगी गौरव खन्ना से दोस्ती?

बिग बॉस 19 को नया कैप्टन मिल चुका है। ऐसे में अभिषेक बजाज की टीम को इस समय लीड कर रहे गौरव खन्ना , अशनूर कौर सहित तमाम लोग खुश दिखे। सभी ने अभिषेक को बधाई दी। लेकिन तभी यहां पर एक अलग नजारा देखने को मिला। तान्या मित्तल जो जीशान कादरी और अमाल मलिक की टीम में रहती हैं वो गौरव खन्ना की तारीफ करते हुए दिखी हैं। इसके साथ ही उनके लुक और नेचर के भी उन्होंने कसीदें पढ़े हैं। तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में बहुत दिमाग लगाकर खेल रही हैं। वो जिसका भी पलड़ा भारी देखती हैं, वहीं लुढ़कती हुई दिखती हैं। पहले को कुनिका सदानंद के साथ थीं, इसके बाद वो जीशान कादरी और अमाल के ग्रुप में जुड़ी। लेकिन अब वो अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना के करीब जाने की कोशिश कर रही हैं। मृदुल तिवारी और नीलम गिरी को इस बात का एहसास हो चुका है। यही वजह है कि, वो तान्या मित्तल के बदलते तेवरों की बातें कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 से प्रणित मोरे हो सकते हैं घर से बेघर

सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 का आज वीकेंड का वार है। ऐसे में वो तान्या मित्तल के साथ गौरव खन्ना और अन्य घरवालों की क्लास लगा सकते हैं। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि, तान्या मित्तल की रईसी की बातों की वो वाट लगा सकते हैं। इस बार घर से बेघर प्रणित मोरे हो सकते हैं, इस तरह की तमाम खबरें चल रही हैं। फिलहाल दिनों-दिन बिग बॉस 19 मजेदार होता जा रहा है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026